
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। महावीर इंटरनेशनल भीलवाड़ा जॉन का वार्षिक अधिवेशन रीजन 6 की उपाध्यक्ष मंजू पोखरना एवं जॉन अध्यक्ष चंद्रा रांका की अध्यक्षता में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह में अंतरराष्ट्रीय सेक्रेटरी जनरल सोहन वैद्य, अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधीर जैन एवं अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एन.के. जैन ने अपना सानिध्य प्रदान किया। अधिवेशन में भीलवाड़ा जॉन के लगभग 15 केंद्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें मीरा केंद्र भीलवाड़ा की करीब 17 बहनों ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। सेवा कार्यों के आकलन के आधार पर मीरा केंद्र की वीरांगनाओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। भामाशाह सम्मान वीरा बलबीर चौरडिया को, आटा वितरण के स्थायी प्रोजेक्ट के लिए उषा डोसी को तथा गौ सेवा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए पवन जीरावाला को सम्मानित किया गया। वहीं संगठन को मजबूती देने के लिए विमला रांका को बेस्ट अध्यक्ष, सुमन अग्रवाल को बेस्ट सचिव एवं सुधा बुलिया को बेस्ट कोषाध्यक्ष के मोमेंटो से नवाजा गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विमला रांका ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि को मीरा इंटरनेशनल की सभी बहनों की सेवा भावना और आपसी सहयोग को समर्पित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी संगठन इसी सेवा भाव के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15