
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- एफएसएल एवं एमओबी टीम जुटा रही साक्ष्य
- पुलिस ने एएएसआई का कराया पोस्टमार्टम
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक और सनसनीखेज घटनाक्रम में कोतवाली थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक महावीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, घटना प्रतापनगर थाना क्षेत्र के कमला विहार इलाके की है। पुलिस को सुबह सूचना मिली कि एएसआई महावीर सिंह के निवास पर उनकी सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई है। गोली लगने से महावीर सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन और डीएसपी (शहर) सज्जन सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे।
एफएसएल और एमओबी टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफएसएल और एमओबी टीमों को मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में तकनीकी विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शहर कोतवाल शिवराज गुर्जर और प्रतापनगर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।
दुर्घटना या कुछ और? जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला सर्विस रिवॉल्वर से अचानक हुई दुर्घटना (मिसफायर) का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर अनुसंधान कर रही है। मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी कि गोली किन परिस्थितियों में चली।
मनराजस्वी फाउंडेशन ने मनाया होली मिलन . . .
05-03-2026
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15