It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश, कलेक्ट्री के बाहर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
By Lokjeewan Daily - 09-03-2026

भीलवाड़ाा लोकजीवन। बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में  जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजन एकत्रित हुए, जहां से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। पूरे मार्ग में कार्यकर्ता हाथों में महंगाई के विरोध में लिखी तख्तियां और नारों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्ट्री के बाहर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। एडवोकेट,कुणाल ओझा,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ,नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल, मोहम्मद हारून रंगरेज, समदू देवी खटीक, उस्मान पठान, हमीद रंगरेज, वसीम शेख, निसार सिलावट, रेखा हिरण, मंजू पोखरना, राजेंद्र जैन, योगेश सोनी, हाजी अली हैदर, गोपाल उपस्थित रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे