It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

शादी समारोह में गया था परिवार, पीछे से घर में फटा गैस सिलेंडर,धमाके से दहले 6 मकान
By Lokjeewan Daily - 09-03-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन । शहर की संतोष कॉलोनी क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक सूने मकान में अचानक गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसकी गूंज से आसपास के करीब आधा दर्जन मकानों में कंपन महसूस किया गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मोहल्ले में सनसनी फैल गई और लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार, यह घटना संतोष कॉलोनी निवासी सत्यनारायण पुरोहित के घर में हुई। सौभाग्य से हादसे के वक्त परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया। देर रात अचानक हुए विस्फोट के बाद पड़ोसी ने तुरंत मकान मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने फिलहाल मकान को सीज कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड 66 के निवर्तमान पार्षद प्रकाश भील भी मौके पर पहुंचे और क्षेत्रवासियों को ढांढस बंधाया। धमाके के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है, हालांकि प्राथमिक दृष्टि में इसे गैस रिसाव के बाद हुआ ब्लास्ट माना जा रहा है। देर रात हुई इस घटना से पूरी कॉलोनी के लोग अभी भी सहमे हुए हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे