It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

होटल मालिक पर कॉलोनीवासियों ने लगाया उत्पीडऩ का आरोप, किया प्रदर्शन
By Lokjeewan Daily - 09-03-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। 200 फीट रिंग रोड स्थित आम्र कुंज रेजिडेंसी कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी में हो रहे अतिक्रमण, गंदगी और उत्पीडऩ की शिकायत को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में स्थित एक होटल संचालक द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा कर रास्ते में बाधा उत्पन्न की जा रही है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि होटल के गेट के पास वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही 40 फीट सडक़ पर कचरा डालकर अस्थायी टैंक बना दिया गया है, जहां कचरा जलाने से धुआं और दुर्गंध फैलती है। इससे कॉलोनीवासियों का रहना दूभर हो गया है तथा आसपास गंदगी के कारण पशुओं के बीमार होने की भी शिकायत सामने आई है। कॉलोनीवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि होटल परिसर में देर रात तक डीजे और पटाखों के कारण शोरगुल रहता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा सार्वजनिक जगह पर अवैध निर्माण कर रास्ता भी बना लिया गया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में भी 19 फरवरी और 24 फरवरी को इस संबंध में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा होटल मालिक द्वारा कॉलोनी के कुछ लोगों के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने और धमकाने का आरोप भी लगाया गया है। कॉलोनीवासियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर अतिक्रमण हटाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

अन्य सम्बंधित खबरे