
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के सकल दिगंबर जैन समाज ने संगठन और एकता की शक्ति का परिचय देते हुए प्रवीण कुमार चौधरी को सर्वसम्मति से अपना नया अध्यक्ष चुन लिया है। भीलवाड़ा के सामाजिक और धार्मिक गलियारों में इस निर्णय का पुरजोर स्वागत किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा स्थित सभी 16 दिगंबर जैन मंदिरों के अध्यक्षों और सचिवों की एक विशेष संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में समाज की मजबूती और भावी नेतृत्व को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान स्वर्गीय ताराचंद जी चौधरी के सुपुत्र प्रवीण कुमार चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी पदाधिकारियों ने बिना किसी विरोध के एक स्वर में स्वीकार कर लिया। समाज के प्रबुद्ध जनों ने बताया कि चौधरी एक ऊर्जावान और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन से यह स्पष्ट है कि समाज उन्हें एक ऐसे नेतृत्व के रूप में देख रहा है जो भीलवाड़ा दिगंबर जैन समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और गौरव बढ़ाने में सक्षम है।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद चौधरी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। समर्थकों और समाज के युवाओं का मानना है कि उनके मार्गदर्शन में समाज की गतिविधियां और सेवा कार्य और अधिक प्रभावी होंगे। पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि उनका कार्यकाल समाज के उत्थान और गौरवशाली परंपराओं को संजोने वाला साबित होगा।
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15