
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन. शहर में बुधवार को शीतला अष्टमी के अवसर पर पारंपरिक रंगोत्सव की धूम रहेगी। रंगों के इस उल्लास के बीच किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए शहर के सबसे बड़े महात्मा गांधी अस्पताल प्रशासन ने कमर कस ली है। पर्व के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और हुड़दंग की संभावना को देखते हुए अस्पताल में विशेष चिकित्सा इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार गौड़ ने बताया कि रंगोत्सव के दौरान मरीजों को त्वरित उपचार मुहैया कराने के लिए अस्पताल में 'राउंड द क्लॉक' व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत आपातकालीन वार्ड (कैजुअल्टी) में दो-दो डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, जो 24 घंटे रोटेशन में अपनी सेवाएं देंगे। अस्पताल प्रशासन का मुख्य फोकस इस बात पर है कि किसी भी हादसे या आपात स्थिति में मरीज को बिना देरी के इलाज मिल सके।
स्पेशल टीम गठित, विशेषज्ञ रहेंगे 'ऑन कॉल'
रंगों के त्योहार पर अक्सर आंखों में रंग जाने, त्वचा पर एलर्जी या सड़क हादसों में हड्डी की चोट के मामले सामने आते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए अस्पताल ने एक विशेष मेडिकल टीम का गठन किया है। डॉ. गौड़ ने स्पष्ट किया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ रंगों से आंखों में होने वाली जलन या चोट के लिए मुस्तैद रहेंगे, चर्म रोग विशेषज्ञ रासायनिक रंगों से होने वाले स्किन इंफेक्शन के उपचार के लिए उपलब्ध रहेंगे, हड्डी रोग विशेषज्ञ किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सर्जरी या उपचार के लिए तैयार रहेंगे।
विशेषज्ञों को 'ऑन कॉल' ड्यूटी पर रहने के निर्देश
सभी विभाग प्रमुखों और विशेषज्ञों को 'ऑन कॉल' ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ते ही वे तुरंत अस्पताल पहुंच सकें। अस्पताल प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे सावधानी से पर्व मनाएं और इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित करें।
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15