
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर
- बच्चे और बुजुर्ग हो रहे ज्यादा प्रभावित
भीलवाड़ा . मार्च के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है, जबकि रात का तापमान करीब 15 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दिन और रात के तापमान में करीब 20 डिग्री का अंतर होने से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। मौसम में इस उतार-चढ़ाव का असर सीधे लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। महात्मा गांधी अस्पताल सहित शहर के कई निजी अस्पतालों में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों के अनुसार जुकाम, खांसी, बुखार, बॉडी पेन, दस्त और उल्टी की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग इस बदलते मौसम से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दिन में गर्मी के कारण लोग ठंडे पेय और आइसक्रीम का सेवन कर लेते हैं, जबकि रात में ठंडक बढ़ने से शरीर का तापमान संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
आमजन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील
मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सकों ने आमजन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। दिन में तेज गर्मी और रात में ठंडक रहने से शरीर जल्दी संक्रमण की चपेट में आ सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है, इसलिए बदलते मौसम में सावधानी रखना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार लोगों को सुबह और शाम के समय हल्के गर्म कपड़े पहनने चाहिए, ताकि तापमान के अंतर से बचाव हो सके।
ठंडे पेय पदार्थ और खुले खाद्य पदार्थों से करे परहेज
अधिक ठंडे पेय पदार्थ, आइसक्रीम और खुले में मिलने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी गई है। साफ-सुथरा व ताजा भोजन लेने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है। चिकित्सकों ने खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा है, क्योंकि वे मौसम के बदलाव से जल्दी प्रभावित होते हैं।
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15