
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। महात्मा गांधी हॉस्पिटल भीलवाड़ा में कान नाक गला विभाग एवं बेहोशी विभाग के डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए एक 2 वर्षीय बच्चे की जान बचा ली। बच्चे ने खेलते-खेलते गलती से बटन बैटरी निगल ली थी, जो उसके भोजन नली (ईसोफेगस) में फंस गई।
परिजनों द्वारा बच्चे को तुरंत अस्पताल लाया गया। जांच के लिए किए गए एक्स-रे में बैटरी के ईसोफेगस में फंसे होने की पुष्टि हुई। इसके बाद ईएनटी विभाग के प्रमुख विशेषज्ञ डॉ. ओ. पी. शर्मा , कनिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र सिंह लखावत, सीनियर रेसिडेंट डॉ. अदिति पारीक , रेसिडेंट डॉ. अर्पित पाटनी एवं प्रियंवदा कंजोलिया द्वारा तत्काल रिजिड ईसोफैगोस्कोपी प्रक्रिया कर बैटरी को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया।
डॉक्टरों ने बताया कि बटन बैटरी निगलना छोटे बच्चों के लिए अत्यंत खतरनाक होता है। इससे भोजन नली में गंभीर जलन, अल्सर या छेद तक हो सकता है। समय रहते उपचार मिलने से बच्चे को किसी प्रकार की गंभीर क्षति नहीं हुई और उसकी हालत अब सामान्य है।
डॉक्टरों ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों की पहुंच से बैटरी, सिक्के और अन्य छोटे वस्तुएं दूर रखें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
एनेस्थीसिया विभाग से सहायक आचार्य डॉ. महेंद्र बैरवा एवं उनके रेजिडेंट्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
नर्सिंग स्टाफ में सत्यनारायण , एवं वार्ड बॉय भंवर कोली ने सहयोग किया ।
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15