
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- नगर निगम ने की कार्रवाई
- तिब्बती बाजार को किया साफ
भीलवाड़ा लोकजीवन । शहर में यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने की दिशा में नगर निगम ने शुक्रवार को भोपाल क्लब में स्थित तिब्बती बाजार की अस्थाई दुकानों को पूरी तरह से हटा दिया गया है। जल्द ही इस स्थान को आधुनिक मल्टी-स्टोरी पार्किंग के रूप में तैयार किया जाएगा। पार्किंग की तैयारी के क्रम में ही यह प्रभावी कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते करीब 14 साल के लंबे इंतजार के बाद अब ऐतिहासिक भूपाल क्लब की जमीन पर शहर की पहली बड़ी पार्किंग बनने का रास्ता साफ हुआ है। महात्मा गांधी चिकित्सालय को वाहनों के भारी दबाव से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले इस ऐतिहासिक निर्णय पर मुहर लगाई थी। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने वर्ष 2012 में अटके इस निर्णय को पुनर्जीवित करते हुए क्लब की जमीन को नगर निगम के सुपुर्द कर दिया है। नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी के अनुसार, इस पूरे परिसर का उपयोग अब शहर की व्यवस्था सुधारने में होगा। परिसर में कुल 56,923 वर्ग फीट भूमि उपलब्ध है। वर्तमान में यहाँ 625 वर्ग फीट में भवन और 5,699 वर्ग फीट ओपन क्षेत्र है।तिब्बती बाजार की दुकानों को हटाने के बाद अब जल्द ही मल्टी-स्टोरी पार्किंग के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी।