
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- पैनिक बुकिंग व कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाइ
- गैस एजेंसियों को नियमानुसार आपूर्ति के निर्देश
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने बताया कि जिले में रसोई गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा इसकी आपूर्ति नियमित रूप से जारी है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि रसोई गैस सिलेण्डर को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक पैनिक बुकिंग या भण्डारण से बचें। जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में गैस एजेंसियों के माध्यम से सिलेण्डरों की आपूर्ति सामान्य रूप से की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। आमजन गैस रिफिल से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नम्बर 112, 181 एवं 14435 पर अपना परिवाद दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने समस्त गैस एजेंसियों को निर्देशित किया है कि वे नियमानुसार बुकिंग सुनिश्चित करें तथा वास्तविक पंजीकृत उपभोक्ताओं को ओटीपी के माध्यम से घरेलू गैस सिलेण्डर की होम डिलीवरी करें। इस संबंध में किसी भी प्रकार की असावधानी नहीं बरती जाए। जिला कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिला सतर्कता यूनिट का गठन कर दिया गया है। यह यूनिट घरेलू गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी एवं दुरुपयोग की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करेगी। आवश्यक सेवाओं जैसे स्कूल, अस्पताल, ट्रस्ट एवं जेल के लिए वाणिज्यक गैस सिलेण्डरों की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।