It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

अध्यक्ष चौधरी ने किया सकल दिगंबर जैन समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, अजमेरा महामंत्री, गोधा मंत्री
By Lokjeewan Daily - 13-03-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन स्थानीय सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौधरी ने संगठन की एकता और समरसता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया है। शास्त्री नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौधरी को सर्वसम्मति से सकल दिगंबर जैन समाज, भीलवाड़ा का नया अध्यक्ष चुना गया । इसके बाद चौधरी ने एक सशक्त कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य समाज के विकास और धार्मिक गतिविधियों को गति देना है। नई कार्यकारिणी की घोषणा के अनुसार, उपाध्यक्ष पद पर  जंबू भैंसा और प्रकाश गंगवाल को नियुक्त किया गया है। महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी लोकेश अजमेरा को सौंपी गई है, जबकि  नरेश गोधा को मंत्री और भैरूलाल बडज़ात्या को सह-मंत्री मनोनीत किया गया है। समाज के वित्तीय प्रबंधन हेतु अशोक कांटीवाल को कोषाध्यक्ष और  दिनेश सेठिया को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन को और अधिक विस्तार देते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख समाजसेवियों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इनमें  जयकुमार टोंग्या,  तनसुख गदिया, लक्ष्मीकांत जैन, जयकुमार कोठारी और राजेश बडज़ात्या शामिल हैं। साथ ही राकेश पाटनी, शांतिलाल चौधरी,  निर्मल गोधा, ओमप्रकाश अग्रवाल, पदम जैन और  मुकेश पाटनी को भी कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। प्रवीण चौधरी के निर्विरोध निर्वाचन पर पूरे भीलवाड़ा जैन समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के वरिष्ठों ने उम्मीद जताई है कि यह नई टीम शहर के सभी दिगंबर जैन मंदिरों और संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित कर समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

अन्य सम्बंधित खबरे