
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- महंत मोहनशरण ने किया पोस्टर विमोचन
- 19 अप्रैल को, निकलेगी भव्य शोभायात्रा
भीलवाड़ा लोकजीवन। वस्त्र नगरी में आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भक्ति, शक्ति और सेवा का त्रिवेणी संगम देखने को मिलेगा। निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित होने वाला ‘विराट सकल हिन्दू समाज सामूहिक विवाह’ इस बार ऐतिहासिक और भव्य होगा। निंबार्क आश्रम के महंत गुरुदेव मोहनशरण शास्त्री के सानिध्य में आयोजित इस समारोह में न केवल सामाजिक समरसता की झलक दिखेगी, बल्कि संस्कारों का पोषण भी होगा। ?ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कैलाश अरोड़ा ने बताया कि आयोजन की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। हाल ही में पोस्ट का विमोचन किया गया है। इस सामूहिक विवाह महोत्सव हेतु अब तक कुल 31 जोड़ों का पंजीयन किया जा चुका है। विशेष आकर्षण के रूप में भगवान शालिग्राम जी और माता तुलसी का विवाह भी पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। आयोजन को भव्यता देने के लिए ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ता तन, मन और धन से जुटे हुए हैं। समारोह के दौरान निकलने वाली वर-वधु की शोभायात्रा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। अरोड़ा ने बताया कि नगर निगम चित्रकूट धाम से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा रवाना होगी, जो बालाजी मार्केट, सूचना केंद्र, गर्ल्स कॉलेज और बड़ला चौराहा होते हुए श्रृंगी महर्षि संस्थान पहुंचेगी। इस दौरान घोड़ों, बग्घियों और बैंड की मधुर धुनों के साथ वर-वधु राजसी ठाट-बाट से निकलेंगे। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोड़ों का स्वागत किया जाएगा। पूरा समाज इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए संकल्पित नजर आ रहा है।