
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- दूकानों के बाहर नालियों पर लंबे समय से अतिक्रमण
- व्यापारियों कार विरोध फिर भी निगम ने दिखाया दम
भीलवाड़ा लोकजीवन शहर में प्रशासक राज के तहत चल रहा अतिकक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को इंदिरा मार्केट के गलियारों में पूरी सख्ती के साथ उतरा। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सुबह जब मार्केट में दस्तक दी, तो हडक़ंप मच गया। दस्ते ने न केवल दुकानों के बाहर सडक़ों तक फैले सामान को हटाया, बल्कि नालियों पर पक्के निर्माण कर किए गए कब्जों को भी धराशायी कर दिया। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने लामबंद होकर निगम की टीम का घेराव करने का प्रयास भी किया। कुछ व्यापारियों ने कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए तीखा विरोध दर्ज कराया। एकबारगी ऐसा लगा कि कार्रवाई रुक जाएगी, लेकिन निगम के अधिकारी पीछे नहीं हटे। विरोध के बीच भी पीला पंजा चलता रहा और नालियों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। गौरतलब है कि शहर को व्यवस्थित करने के लिए पिछले एक माह से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगम प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि सडक़ों और सार्वजनिक नालियों पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शनिवार की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि रसूख और भीड़ का दबाव अब निगम की कार्रवाई की राह नहीं रोक पाएगा।