It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मानसिंहका रत्न से सम्मानित होंगे समाजसेवी उद्योगपति महावीर प्रसाद मानसिंहका
By Lokjeewan Daily - 14-03-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। आजाद नगर स्थित पीएफसी गार्डन में आयोजित मानसिंहका परिवार के भव्य होली मिलन समारोह में परिवार के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पारिवारिक एकता, सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक परंपराओं की मिसाल पेश करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। समारोह में सर्वसम्मति और भारी बहुमत से मानसिंहका परिवार के वरिष्ठ सदस्य, प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी सेठ मुरलीधर मानसिंहका चैरिटेबल ट्रस्ट के मार्गदर्शक श्री महावीर प्रसाद मानसिंहका को मानसिंहका रत्न सम्मान से अलंकृत करने का निर्णय लिया गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा देश-विदेश में मानसिंहका परिवार का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रदान किया जाएगा। गौरतलब है कि सेठ मुरलीधर मानसिंहका चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों जैसे उज्जैन, वृंदावन, बद्रीनाथ, सालासर बालाजी सहित अनेक स्थानों पर धर्मशालाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे हजारों श्रद्धालुओं को सुविधा मिलती है। हाल ही में पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिफ्ट निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य भी ट्रस्ट द्वारा करवाया गया है। वृंदावन क्षेत्र में ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन हजारों जरूरतमंदों को भोजन पैकेट वितरित किए जाते हैं। सेवा और परोपकार के ऐसे अनेक कार्यों के कारण श्री महावीर प्रसाद मानसिंहका समाज में एक प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित हैं। 99 वर्ष की आयु में भी वे पूर्ण रूप से सक्रिय रहते हुए समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में लगातार योगदान दे रहे हैं। देश के विभिन्न स्थानों पर उनके द्वारा स्थापित तेल मिलें भी उद्योग जगत में अपनी पहचान रखती हैं। मानसिंहका रत्न  सम्मान उन्हें आगामी 21 नवंबर को वृंदावन में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में मथुरा की सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी के भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। मानसिंहका परिवार के सदस्यों ने कहा कि श्री महावीर प्रसाद मानसिंहका का जीवन सेवा, समर्पण और संस्कारों की अद्भुत मिसाल है और उनका सम्मान पूरे परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। 

अन्य सम्बंधित खबरे