
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। आस्था, उल्लास और शक्ति की आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्र गुरुवार से श्रद्धापूर्वक शुरू होने जा रहा है। वस्त्र नगरी भीलवाड़ा सहित जिले भर में भक्ति की भक्ति का शंखनाद होगा। इसके साथ ही घरों और मंदिरों में माता के जयकारे गूंजने लगेंगे और भक्त पूरे नौ दिनों तक देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना में लीन रहेंगे। इस वर्ष पंचांग के अनुसार तिथियों का विशेष संयोग बन रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध मातेश्वरी मंदिर, हरणी महादेव स्थित शक्ति पीठ और चामुंडा माता मंदिर सहित तमाम देवालयों में घट स्थापना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 18 मार्च को जहां पितृ कार्य अमावस्या पर पूर्वजों के निमित्त तर्पण और दान-पुण्य किया जा रहा है वहीं 19 मार्च को देवकार्य अमावस्या के शुभ संयोग के साथ चैत्र नवरात्र की घट स्थापना होगी। ज्योतिषियों के अनुसार, प्रतिपदा तिथि के साथ ही वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ होगा, जिसमें भक्त अखंड ज्योत प्रज्वलित कर माँ शैलपुत्री का आह्वान करेंगे। खास बात यह है कि इसी पावन दिन पर गौतम जयंती भी मनाई जाएगी, जिससे 19 मार्च का आध्यात्मिक महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। एक ओर देवी की उपासना और दूसरी ओर महापुरुष की ज
यंती का संगम भीलवाड़ा के आध्यात्मिक वातावरण को और भी ऊर्जावान बना रहा है। बाजारों में भी कलश, माता की चुनरी, श्रृंगार सामग्री और फलों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। मंदिरों में विशेष सजावट के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में व्रत-उपवास के साथ भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई देगी, जिससे पूरा जिला भक्तिमय नजर आएगा।
राज्य में इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए तीन नई पॉलिसी लॉन्च . . .
2026-03-18 15:12:04
28 आईएएस,9 आईपीएस को चुनावी राज्यों में ऑब्जर्वर बनाया . . .
2026-03-18 15:09:13
मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात . . .
2026-03-17 18:07:22
राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को डिलीट की मानद उपाधि से . . .
2026-03-18 15:20:28
जवाहर कला केंद्र में नाटक ‘समुद्र मंथन’ का प्रभावशाली मंचन किया . . .
2026-03-18 15:17:01
जयपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल: . . .
2026-03-17 17:55:46