
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। मध्य एशिया में युद्ध के हालात से एलपीजी रसोई गैस का संकट पैदा हो गया है। भीलवाड़ा शहर के पंचवटी क्षेत्र में स्थित चामुंडा भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को 15 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा। वे खाली हाथ लौट रहे हैं। इससे उनमें गुस्सा है। उन्होंने आज गैस एजेंसी पर हंगामा किया। पिछले 15 दिनों से गैस सिलेंडर की किल्लत झेल रहे उपभोक्ता सुबह की पहली किरण के साथ ही एजेंसी के बाहर कतारों में लग जाते हैं, लेकिन शाम ढलते ही उनके हाथ सिर्फ निराशा और थकान लगती है।
सरकारी नियमों और कंपनी की गाइडलाइंस के अनुसार, उपभोक्ता को बुक किया गया गैस सिलेंडर उसके घर पर डिलीवर किया जाना अनिवार्य है। इसके लिए उपभोक्ता बाकायदा डिलीवरी चार्ज भी देते हैं लेकिन चामुंडा भारत गैस एजेंसी पर यह नियम पूरी तरह हवा-हवाई साबित हो रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी सिलेंडर घर नहीं पहुँच रहा है। मजबूरन, लोगों को अपना काम-धंधा छोडक़र खुद ही सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर घंटों खड़ा होना पड़ रहा है।
एक उपभोक्ता ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, हम सुबह से यहाँ खड़े हैं। वर्किंग डे होने के कारण हमें अपनी दिहाड़ी का नुकसान करना पड़ रहा है। जब भी काउंटर पर जाकर पूछते हैं, तो कर्मचारी कहते हैं कि गाड़ी रास्ते में है या स्टॉक खत्म हो गया है। उपभोक्ताओं का सीधा आरोप है कि एजेंसी प्रबंधन उन्हें रोज नया बहाना बनाकर गुमराह कर रहा है।
क्या है नियम?
पेट्रोलियम मंत्रालय के सख्त निर्देश हैं कि यदि गैस बुकिंग के 48 से 72 घंटों के भीतर सिलेंडर नहीं मिलता है, तो यह सेवा में कोताही मानी जाती है। इसके अलावा, यदि उपभोक्ता को खुद गोदाम से सिलेंडर उठाना पछ़ता है, तो उसे डिलीवरी शुल्क वापस मिलना चाहिए। लेकिन यहाँ तो स्थिति इसके उलट है, पैसा भी पूरा जा रहा है और समय की बर्बादी भी चरम पर है।
इनका कहना है...
मैंने 12 तारीख को गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाई लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं हुई। डिलीवरी कोड भी आ गया। कई लोगों की तो बुकिंग ही नहीं हो रही। लोग अपने काम-धंधे छोडक़र बैठे हैं। लोग परेशान हो रहे हैं। एजेंसी वाले यही कह रहे हैं डिलीवरी अभी आ रही है, अभी आ रही है। जिला प्रशासन दावा करता है कि गैस की कोई कमी नहीं है। हालात सबके सामने हैं।
- प्रदीप सोनी, हनुमान कॉलोनी
मैं पंद्रह दिन से आ रहा हूं। फोन नंबर नहीं जोड़ रहे। पंद्रह दिन से चक्कर काट रहा हूं। कहते हैं कंप्यूटर नहीं चल रहा। क्या करें हम, खाना कहां खाएं।
-पप्पू शर्मा, कावाखेड़ा
फोटो: पंचवटी
राज्य में इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए तीन नई पॉलिसी लॉन्च . . .
2026-03-18 15:12:04
28 आईएएस,9 आईपीएस को चुनावी राज्यों में ऑब्जर्वर बनाया . . .
2026-03-18 15:09:13
मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात . . .
2026-03-17 18:07:22
राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को डिलीट की मानद उपाधि से . . .
2026-03-18 15:20:28
जवाहर कला केंद्र में नाटक ‘समुद्र मंथन’ का प्रभावशाली मंचन किया . . .
2026-03-18 15:17:01
जयपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल: . . .
2026-03-17 17:55:46