It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पांचवीं, आठवीं, राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी - दसवीं का रिजल्ट्र 94.23 प्रतिशत, बेटियों ने बाजी मारी, बेटे पिछड़े
By Lokjeewan Daily - 24-03-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया। वहीं शिक्षा विभाग ने पांचवीं और आठवीं बोर्ड का परिणाम घोषित कर दिया। दसवी बोर्ड का एग्जाम 10 लाख 68 हजार 109 स्टूडेंट्स ने दिया था। इस बार 94.23 प्रतिशत परिणाम रहा है। यह पिछले साल से 1.17 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल 93.06 प्रतिशत परिणाम रहा था। लडक़ों का 93.63 व लड़कियों का 94.90 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। दोपहर करीब एक बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित ऑफिस से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट की घोषणा की। उधर, रिजल्ट जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट खुलने में कई जगह दिक्कत आ रही है। इस वजह से स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं।
ऐसा पहली बार हुआ, जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी हुआ है। बोर्ड इतिहास में भी ये पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट आया है। राज्य सरकार की ओर से एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने के निर्देश गए थे इसलिए तैयारियों को रफ्तार दिया गया और परिणाम से संबंधित काम समय पर निपटाए गए।
इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं। रिजल्ट जारी करने के दौरान बोर्ड एडमिनेस्ट्रेटर शक्ति सिंह राठौड़, शिक्षा निदेशक, बोर्ड सेकेटरी गजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित अन्य अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे।
उधर, पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा का ऑनलाइन परिणाम अजमेर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषित किया। 5वीं और 8वीं में इस बार 26 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल हुए थे। कक्षा 8 में 12 लाख 86 हजार 220 और कक्षा 5 में 13 लाख 68 हजार 947 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड थे। पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित हुई थी, जबकि आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं 19-20 फरवरी से 4 मार्च के बीच संपन्न हुई।
12वीं का रिजल्ट भी इसी महीने
बोर्ड की कोशिश है कि 12वीं आट्र्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट भी इसी महीने जारी कर दिया जाए। बोर्ड ने इसके लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक चली थीं, जिसमें सीनियर सेकेंडरी के 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट बैठे थे। प्रदेश के 6 हजार 170 सेंटर पर एग्जाम हुए थे। मदन दिलावर ने कहा- 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च को जारी होने की संभावना है।

अन्य सम्बंधित खबरे