
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सकल समाज के प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए मातृशक्ति ने कमर कस ली है। मंगलवार को आश्रम परिसर में महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में महिलाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नीलम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सामूहिक विवाह की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक के दौरान एकता और सेवा का संकल्प दोहराते हुए महिलाओं ने निर्णय लिया कि महिला संगीत, शोभा यात्रा, तोरण, स्वागत सत्कार, भोजन व्यवस्था और वर-वधु की विदाई तक के सभी कार्यों को मातृशक्ति पूरी निष्ठा के साथ संपन्न करेगी। कार्यक्रम के दौरान महंत मोहन शरण शास्त्री के पावन सानिध्य में सामूहिक विवाह के आधिकारिक विवाह प्रपत्र का विमोचन किया गया। महंत ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा के इस पुनीत कार्य में मातृशक्ति की भागीदारी ही इसकी सफलता का आधार है। ?बैठक में ब?ी संख्या में शहर की प्रमुख महिलाओं ने भाग लेकर अपने सुझाव साझा किए। इस अवसर पर नीलम शर्मा, नीलम गुप्ता, दीपिका शर्मा, दीपिका अरोड़ा, ममता चिरानिया, नीलम गुप्ता, हंसा व्यास, सुनीता व्यास, श्यामलता अरोड़ा, ललिता जोशी, पूजा शर्मा, कृष्णा राठी, रेखा सोनी, मंजू मोदानी, चंदा मानसिंहका, कंचन पाटोदिया, ?सरिता अजमेरा, वंदना शर्मा, चित्रा शर्मा, शकुंतला अग्रवाल, सविता कालानी, शांता सोमानी एवं कुसुम जाजू सहित कई महिलाओं ने सामूहिक विवाह को यादगार बनाने का संकल्प लिया।
राज्य में इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए तीन नई पॉलिसी लॉन्च . . .
2026-03-18 15:12:04
28 आईएएस,9 आईपीएस को चुनावी राज्यों में ऑब्जर्वर बनाया . . .
2026-03-18 15:09:13
मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात . . .
2026-03-17 18:07:22
राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को डिलीट की मानद उपाधि से . . .
2026-03-18 15:20:28
जवाहर कला केंद्र में नाटक ‘समुद्र मंथन’ का प्रभावशाली मंचन किया . . .
2026-03-18 15:17:01
जयपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल: . . .
2026-03-17 17:55:46