
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। "वॉइस ऑफ मेवाड़ सिंगिंग टैलेंट हंट 2026 का सफल एवं भव्य आयोजन प्रतिभा मंच के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में हिमांशी वर्मा, दर्श नारायण, तनिषा, काव्या चंद, अवी मेहता, ऋतिका पांडिया, शाश्वत डांगी, कीर्ति ठाकुर, अशोक राव, कुंदन सागर, तान्या राव एवं दीपक मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण नन्हीं साधिका कृशा वैष्णव रहीं, जिन्होंने कृशा हियरिंग फाउंडेशन के माध्यम से श्रवण जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने मोबाइल और ईयरफोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को सचेत किया। कार्यक्रम के दौरान सुनेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया का संदेश भी प्रमुखता से दिया गया। डॉ. दीपेश विष्णावत ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पूरे आयोजन में सांस्कृतिक उत्साह, बाल प्रतिभाओं का आत्मविश्वास और सामाजिक संदेश का सुंदर समन्वय देखने को मिला। यह कार्यक्रम बाल नेतृत्व, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा, जिसने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा।
राज्य में इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए तीन नई पॉलिसी लॉन्च . . .
2026-03-18 15:12:04
28 आईएएस,9 आईपीएस को चुनावी राज्यों में ऑब्जर्वर बनाया . . .
2026-03-18 15:09:13
मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात . . .
2026-03-17 18:07:22
राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को डिलीट की मानद उपाधि से . . .
2026-03-18 15:20:28
जवाहर कला केंद्र में नाटक ‘समुद्र मंथन’ का प्रभावशाली मंचन किया . . .
2026-03-18 15:17:01
जयपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल: . . .
2026-03-17 17:55:46