
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- आने-जाने में हो रही काफी दिक्कत
- रामनवमी से पहले सुधार की मांग
भीलवाड़ा लोकजीवन। बालाजी मार्केट स्थित पेंच के बालाजी मंदिर के सामने पिछले करीब 10 दिनों से खुदी पड़ी नाली श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगभग दो फीट गहरा गड्ढा हो जाने से आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार नाली निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। नाली का आधार तोडक़र काम बंद कर दिया गया, जिससे रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अंदर प्रवेश करने में भारी परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। आगामी रामनवमी और मंदिर का महत्वपूर्ण उत्सव हनुमान जयंती 2 अप्रैल नजदीक हैं। इन अवसरों पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में यह अव्यवस्था और अधिक गंभीर समस्या बन सकती है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द नाली निर्माण कार्य पूरा करवाया जाए, ताकि आने वाले धार्मिक आयोजनों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
राज्य में इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए तीन नई पॉलिसी लॉन्च . . .
2026-03-18 15:12:04
28 आईएएस,9 आईपीएस को चुनावी राज्यों में ऑब्जर्वर बनाया . . .
2026-03-18 15:09:13
मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात . . .
2026-03-17 18:07:22
राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को डिलीट की मानद उपाधि से . . .
2026-03-18 15:20:28
जवाहर कला केंद्र में नाटक ‘समुद्र मंथन’ का प्रभावशाली मंचन किया . . .
2026-03-18 15:17:01
जयपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल: . . .
2026-03-17 17:55:46