It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

माणिक्य नगर पार्क में गंदगी के अंबार से क्षेत्रवासी परेशान
By Lokjeewan Daily - 25-03-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के  माणिक्य नगर का सार्वजनिक पार्क इन दिनों नगर निगम की अनदेखी के चलते बदहाली का शिकार है। पार्क में नियमित सफाई नहीं होने के कारण चारों तरफ गंदगी और कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों और आगंतुकों में भारी रोष है। माणिक्य नगर पार्क क्षेत्र के लोगों के लिए सुबह और शाम की सैर का मुख्य केंद्र है। वर्तमान में छाई गंदगी के कारण यहां टहलना दूभर हो गया है। बच्चों के खेलने के लिए लगे उपकरणों के आसपास भी कचरा जमा है, जिससे मासूमों के स्वास्थ्य पर भी संकट मंडरा रहा है। पार्क परिसर में स्थित मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। धार्मिक स्थल के समीप फैली गंदगी भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचा रही है और वहां से गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि:
निगम कई बार अवगत कराने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। यदि जल्द ही उचित कदम नहीं उठाए गए, तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क की सफाई व्यवस्था को नियमित किया जाए और टूटे हुए उपकरणों की मरम्मत कर इसे पुन: सुंदर बनाया जाए। 

अन्य सम्बंधित खबरे