
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। विधायक अशोक कुमार कोठारी ने आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथी चिकित्सकों से जुड़े विभिन्न लंबित एवं जटिल मामलों में विभागीय स्तर पर स्पष्टता लाने के लिए राज्य सरकार से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है। विधायक कोठारी ने कहा कि चिकित्सकों को एसीपी परिलाभ दिए जाने, नियुक्ति एवं नियमितीकरण तिथियों में अंतर, तथा पेंशन निर्धारण से जुड़े मामलों में कई प्रकार की विसंगतियां सामने आ रही हैं। विशेष रूप से वर्ष 2009 में दिए गए एसीपी लाभ, 1996 की अधिसूचना के आधार पर किए गए नियमितीकरण तथा वर्ष 2015 में जारी आदेशों के संबंध में उन्होंने विस्तृत जानकारी और लाभान्वित चिकित्सकों की सूची मांगी है। उन्होंने यह भी मुद्दा उठाया कि समान अवधि में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सकों और यूनानी/होम्योपैथी चिकित्सकों के साथ अलग-अलग व्यवहार क्यों किया जा रहा है। कोठारी ने इस संदर्भ में पेंशन आक्षेप, सेवा निवृत्ति के बाद रिफिक्सेशन एवं रिकवरी आदेशों को लेकर भी स्पष्ट जवाब देने की आवश्यकता बताई। इसके साथ ही उन्होंने न्यायालय के निर्णयों की पालना में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि विभाग द्वारा "नो अपील" का निर्णय लिया गया है, तो संबंधित आदेशों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। विधायक कोठारी ने सेवा नियमों के अनुरूप राजपत्रित पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आरपीएससी के माध्यम से भर्ती के प्रावधानों के बावजूद समिति के जरिए की गई नियुक्तियों की वैधानिक स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त करना है, ताकि संबंधित चिकित्सकों के साथ न्याय हो सके और विभागीय स्तर पर व्याप्त विसंगतियों का समाधान किया जा सके।
राज्य में इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए तीन नई पॉलिसी लॉन्च . . .
2026-03-18 15:12:04
28 आईएएस,9 आईपीएस को चुनावी राज्यों में ऑब्जर्वर बनाया . . .
2026-03-18 15:09:13
मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात . . .
2026-03-17 18:07:22
राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को डिलीट की मानद उपाधि से . . .
2026-03-18 15:20:28
जवाहर कला केंद्र में नाटक ‘समुद्र मंथन’ का प्रभावशाली मंचन किया . . .
2026-03-18 15:17:01
जयपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल: . . .
2026-03-17 17:55:46