
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- बालाजी मंदिर में हुआ दुग्धाभिषेक
- वीर हनुमान मंदिर में बंटा प्रसादी
भीलवाड़ा लोकजीवन । शहर में गुरुवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव (रामनवमी) हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा है। अभिजीत मुहूर्त में जैसे ही घड़ी की सुइयां 12 पर पहुंचीं, समूची वस्त्रनगरी के मंदिरों में भये प्रगट कृपाला, दीनदयाला.. के स्वर गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने जयकारों और पुष्प वर्षा के साथ प्रभु का स्वागत किया। पंचमुखी बालाजी, संकट मोचन बालाजी, सुभाषनगर श्रीराम मंदिर, रामधाम, पेंच के बालाजी मंदिर सहित कई प्रमुख मंदिरों में कार्यक्रम हुए। हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम विरक्ताश्रम में श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित 71वें श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण महायज्ञ के दौरान गुरुवार दोपहर 12.15 बजे भव्य जन्मोत्सव मनाया गया। सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि शाम 6 बजे भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर विशेष झांकी सजाई जाएगी। जिसे निहारने के लिए भक्तों का तांता लगेगा। सुबह 150 से अधिक श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्रों में सस्वर मानस पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। व्यास पीठ से घनश्याम उपाध्याय ने प्रसंगों की व्याख्या की। इस महोत्सव का समापन शुक्रवार सुबह 10 बजे पूर्णाहुति के साथ होगा।
पेच के बालाजी मंदिर के शिखर पर फहराई ध्वजा
बालाजी मार्केट स्थित पेच के बालाजी मंदिर परिसर में सुबह मंगला आरती के साथ उत्सव का आगाज हुआ। ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल कुमार मानसिंहका ने विधि-विधान से शिखर पर ध्वजा फहराई। पंडित राघव, केशव और युगराज शर्मा के सानिध्य में प्रभु का दुग्धाभिषेक किया गया। महंत पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि हनुमानजी को रजत चोला धारण करवाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। दोपहर में विशेष महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ और देर शाम भजन संध्या में भक्त झूम उठे।
वीर हनुमान मंदिर बंटा विशेष प्रसाद
वीर सावरकर चौक स्थित वीर हनुमान मंदिर में दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन हुआ। अध्यक्ष महेंद्र पाटिल व कोषाध्यक्ष दिनेश जागेटिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को खोपरा पाक और सैगारी नमकीन का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में दर्शनों के लिए सुबह से ही कतारें लगी रहीं।
राज्य में इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए तीन नई पॉलिसी लॉन्च . . .
2026-03-18 15:12:04
28 आईएएस,9 आईपीएस को चुनावी राज्यों में ऑब्जर्वर बनाया . . .
2026-03-18 15:09:13
मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात . . .
2026-03-17 18:07:22
राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को डिलीट की मानद उपाधि से . . .
2026-03-18 15:20:28
जवाहर कला केंद्र में नाटक ‘समुद्र मंथन’ का प्रभावशाली मंचन किया . . .
2026-03-18 15:17:01
जयपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल: . . .
2026-03-17 17:55:46