It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मोबाइल ने छीनी युवाओं की नींद, भागवत ही आत्मा का सच्चा भोजन - गोवत्स राधाकृष्ण
By Lokjeewan Daily - 28-03-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन । नोगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान एवं सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत समरसता महोत्सव शुरू हुआ।पहले दिन  गोवत्स संत राधाकृष्ण महाराज ने भागवत महात्मय का बखान किया। संत श्री ने आधुनिक जीवनशैली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आज का युवा रात के दो-दो बजे तक मोबाइल में डूबा रहता है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा, जैसे मां बच्चे को कलेजे से लगाकर सोती है, आज का युवा मोबाइल को सीने से लगाकर सोता है। यही कारण है कि अनिद्रा युवाओं की सबसे बड़ी बीमारी बन गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनोरंजन मस्तिष्क का उन्माद है, जबकि भागवत कथा आत्मा का वास्तविक भोजन है। संत श्री ने फिल्म और कथा के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि करोड़ों की लागत से बनी फिल्म को दो-तीन बार देखने के बाद उसमें कोई रस नहीं बचता, लेकिन भागवत कथा को 20 साल बाद भी सुना जाए, तो वह एक नई अनुभूति और ताजगी प्रदान करती है।  उन्होंने माधव गोशाला की पवित्रता को महसूस करते हुए इसे गोधाम नाम दिया। संस्थान के अध्यक्ष डीपी अग्रवाल एवं मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडानी ने बताया कि संस्थान की रसायनशाला में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रही।  इसमें पिछले 23 वर्षों के गो-संरक्षण और मंदिर निर्माण की संघर्षपूर्ण यात्रा को दर्शाया गया है।
रामधाम से कथा स्थल तक निशुल्क बस यात्रा
संयोजक मनीष बहेडिय़ा एवं सोहनलाल गहलोत के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए रामधाम से निशुल्क बस सेवा प्रतिदिन सुबह 11 बजे के प्रबंध किए गए हैं।  संचालन पंडित अशोक व्यास ने किया। कथा के प्रथम दिन  संत रामस्वरूप (बांसवाड़ा), संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश  भाई,  नंदलाल भाई, लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री प्रकाश भाई,  प्रांत कार्यवाह डॉ. शंकर लाल माली, जिला कार्यवाह सत्यनारायण कुमावत, कपासन से अशोक चंडालिया, महानगर संघचालक कैलाश खोईवाल,  मुकुट बिहारी बहेडिय़ा, मांगीलाल बहेडिय़ा, रामपुर से शांतिलाल झंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, भंवरलाल दरगड़, रामप्रकाश बहेडिय़ा, मुकेश सोनी, रितु शेखर शर्मा, श्रवण सेन एवं राकेश खोईवाल ने संत का आर्शीवाद लिया।
कुमुद विहार में आज सजेगी  भजन संध्या,
शहर के कुमुद विहार क्षेत्र में महोत्सव के अवसर पर शनिवार को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। गौवत्स संत राधाकृष्ण अपने भजनों के माध्यम से भक्ति की रसधार बहाएंगे।  कार्यक्रम फ्लोरा पार्क के सामने स्थित कुमुद विहार-1 में आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत सायंकाल 7.30 बजे से होगी। आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है  

अन्य सम्बंधित खबरे