It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

खाकी के कुरुक्षेत्र में खेल का रोमांच: भीलवाड़ा में अजमेर रेंज पुलिस खेलकूद का शंखनाद
By Lokjeewan Daily - 28-03-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  जब अनुशासित कदम ताल और खेलों का जुनून एक साथ मिलता है, तो नजारा अद्भुत होता है। कुछ ऐसा ही दृश्य शनिवार को जिला पुलिस लाइन के मैदान में देखने को मिला, जहाँ अजमेर रेंज स्तरीय अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। पुलिस की हार्ड ड्यूटी से इतर मैदान पर खिलाडिय़ों के रूप में उतरे जवानों के जोश ने हवा में एक अलग ही ऊर्जा भर दी। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रूपेंद्र सिंह सिद्धू ने ध्वजारोहण और शांति के प्रतीक कपोत (कबूतर) उ?ाकर इस खेल महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत की। समारोह को संबोधित करते हुए एडीजी सिद्धू ने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस की चुनौतीपूर्ण नौकरी में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि तनाव को मात देने और शारीरिक दक्षता ब?ाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने राजस्थान पुलिस की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों का गौरव गान करते हुए जवानों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन सत्र में छह जिलों की टुकडय़िों ने सफेद गणवेश में कदम से कदम मिलाकर मार्च पास्ट किया, जो अनुशासन की मिसाल बना। वहीं, घुड़सवारी के दौरान जवानों के साहसिक करतबों और फायर शो ने दर्शकों की सांसें थाम दीं। मैदान पर घोड़ों की टापों और जवानों की फुर्ती ने समारोह में चार चांद लगा दिए। इस बार की प्रतियोगिता खास है क्योंकि इसमें अजमेर रेंज के छह जिले— भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, नागौर, ब्यावर और डीडवाना-कुचामन शिरकत कर रहे हैं। एडीजी ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि दो नए जिलों (ब्यावर और डीडवाना-कुचामन) के जुडऩे से प्रतिस्पर्धा का स्तर और अधिक चुनौतीपूर्ण और रोमांचक हो गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस खेल संगम में सैकड़ों पुलिस खिलाड़ी एथलेटिक्स ट्रैक से लेकर फुटबॉल और वॉलीबॉल के मैदान तक अपना दमखम दिखाएंगे। हर खिलाड़ी की नजर पदक के साथ-साथ अपने जिले को ओवरऑल चैंपियन बनाने पर टिकी है। शुभारंभ के दौरान न केवल खिलाड़ी, बल्कि विभाग के आला अधिकारी भी खेल भावना के रंग में रंगे नजर आए। इस मौके पर अजमेर रेंज महानिरीक्षक, भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र यादव सहित रेंज के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाडय़िों का उत्साहवर्धन किया।

अन्य सम्बंधित खबरे