It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

एमजीएच में ट्रोमा और एमओटी का विलय, इमरजेंसी में नहीं थमेगी सांसें, एक ही जगह मिलेगा जीवनदान
By Lokjeewan Daily - 28-03-2026

- एमजीएच अधीक्षक ने लिया बड़ा फैसला, गंभीर मरीजों को अब वार्डों के चक्कर से मुक्ति


भीलवाड़ा लोकजीवन (लोकेश सोनी)। सरकारी अस्पताल की चौखट पर दम तोड़ती उम्मीदों को अब संजीवनी मिलेगी। भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में बरसों से इलाज के लिए एक वार्ड से दूसरे वार्ड भटकने वाले मरीजों के लिए राहत की बड़ी खबर है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ सहित प्रशासन ने एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए ट्रोमा सेंटर, एमओटी और इमरजेंसी को एक ही सूत्र में पिरो दिया है। अब एक्सीडेंट, हार्ट अटैक या जहर  जैसे गंभीर मामलों में मरीज को गोल्डन ऑवर जीवन बचाने वाले शुरुआती मिनटों में भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल अधीक्षक डॉ. गौड़ के जारी नए आदेश के अनुसार, अब इमरजेंसी विंग की कमान सीधे तौर पर चार दिग्गजों के हाथ में होगी। सर्जरी से लेकर मेडिसिन, हड्डी रोग और एनेस्थीसिया के विशेषज्ञ यह सुनिश्चित करेंगे कि मरीज के आते ही उसका इलाज शुरू हो जाए।
वार्ड की  दौड़ पर लगा ब्रेक
अक्सर देखा जाता है कि गंभीर मरीज को सीधे वार्ड में भेज दिया जाता है, जिससे उसकी जान जोखिम में पड़ जाती है। अब सख्त नियम है— जब तक इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार  पूरा नहीं होता, मरीज को वार्ड में शिफ्ट नहीं किया जाएगा। यदि किसी ने नियमों की अनदेखी की, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक  हंटर चलेगा।
डॉक्टर के साथ रहेगी पुरी सुरक्षा टीम मौजूद
इमरजेंसी में अब केवल डॉक्टर ही नहीं, बल्कि हर समय सुरक्षा गार्ड, वार्ड बॉय और हेल्पर तैनात रहेंगे। पूरी व्यवस्था की निगरानी कैमरों के जरिए सीधे कंट्रोल रूम से होगी। डे और नाइट सुपरवाइजर अब मौके पर मौजूद रहकर हर पल की रिपोर्ट देंगे।

 

इनका कहना है...
अक्सर सरकारी अस्पतालों में मरीज सिस्टम की उलझनों में फंसकर जान गंवा देता था। कहीं डॉक्टर नहीं मिलता था तो कहीं वार्ड बॉय नदारद रहते थे। ट्रोमा और एमओटी को एक साथ लाने से अब मैनपावर और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल होगा। यह भीलवाड़ा के चिकित्सा इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।
डॉ. अरुण कुमार गौड़, अधीक्षक, एमजीएच 

 

अन्य सम्बंधित खबरे