It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सेवा के संकल्प से महावीर जयंती का आगाज, 184 ने किया रक्तदान, 1100 से अधिक की हुई स्वास्थ्य जांच
By Lokjeewan Daily - 28-03-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से महावीर जयंती महोत्सव के तहत शनिवार को नेहरू रोड स्थित अग्रवाल उत्सव भवन में चिकित्सा जांच एवं रक्तदान शिविर शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ शहर विधायक अशोक कोठारी, उद्योगपति तिलोक चंद छाबड़ा, सोहनलाल गंगवाल एवं सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी सहित समस्त कार्यकारिणी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक अशोक कोठारी ने सेवा प्रकल्प के साथ शुरू हुआ इस महोत्सव की सराहना की। अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि रक्तदान शिविर में 300 यूनिट का लक्ष्य रखा गया है । सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस शिविर में दोपहर 12 तक 184 समाजजनों ने रक्तदान किया है। इसके अलावा चिकित्सा एवं जांच शिविर में 243 की बीपी एवं शुगर, नेत्र चार्ज शिविर में 247, स्वस्थ शिशु जांच 53, शिशु दंत जांच 67, शिशु नेत्र जांच 163,  कैंसर जांच 65 समाज बंधुओ की की गई। जीरो से 8 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्णप्रशन आयुर्वेदिक औषधि पिलाई गई। चिकित्सा शिविर में वीर सेवा संघ, जैन एकता मंच, दिगंबर जैन आर्थिक विकास संगठन, कल्पदुम बड़ा मंदिर महिला मंडल का सहयोग रहा। समाज के उपाध्यक्ष जंबू भैंसा, प्रकाश गंगवाल, मंत्री नरेश गोधा, महामंत्री लोकेश अजमेरा, दिनेश सेठिया, भैरूलाल बडजात्या, तनसुख गदिया,अशोक कांटीवाल मौजूद रहे।
पालना झूलाओ सहित शाम को होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
महोत्सव के तहत शनिवार शाम को  विभिन्न महिला मंडलों एवं संगठनों द्वारा सायं 7 बजे से आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जबकि मुख्य महोत्सव पालना झुलाओ सायं 7:30 बजे से प्रारंभ होगा। आदिनाथ महिला मंडल, आर.के. कॉलोनी में द्रव्य पोटली सजाओ, पद्म प्रभु महिला मंडल, बापूनगर में भगवान महावीर पर प्रश्नोत्तरी, पार्श्वनाथ महिला मंडल, शास्त्रीनगर में दान गुल्लक सजाओ–पुण्य कमाओ, बाहुबली महिला मंडल, भोपालगंज में पालना सजाओ तथा त्रिशला महिला मंडल, हाउसिंग बोर्ड में अशोक वृक्ष प्रातिहार्य सजाओ प्रतियोगिता होगी। इसी क्रम में जिनेंद्र महिला मंडल (जूनियर) द्वारा अष्ट द्रव्य सजाओ, आदिनाथ महिला मंडल, चंद्रशेखर आजाद नगर में परम्परागत मांडना सजाओ, ज्ञानमती महिला मंडल, आमलियों की बारी में जैन ध्वज सजाओ, पद्मावती महिला मंडल, तिलक नगर में धार्मिक विषय पर चित्र प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वीतराग महिला मंडल, शांति नगर में आभामंडल सजाओ, शांतिनाथ महिला मंडल, अरिहंत नगर में शास्त्र सजाओ, लाडली संगठन, भीलवाड़ा द्वारा विचित्र वेशभूषा तथा श्री नेमिनाथ महिला मंडल, सुभाष नगर में ऊं सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 

अन्य सम्बंधित खबरे