It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

नगर निगम के ट्रैक्टर ने पोल को मारी टक्कर, टला बड़ा हादसा, गौवंश और चालक बाल-बाल बचे
By Lokjeewan Daily - 06-04-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के अम्बेडकर कॉलोनी क्षेत्र में आज नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। छीतर मल गेंगट के घर के सामने आवारा गौवंश को पकडऩे आया नगर निगम का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधे बिजली के पोल से जा टकराया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बिजली के दौड़ते करंट की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नगर निगम का दस्ता क्षेत्र में गौवंश को पकडऩे की कार्रवाई कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक की कथित लापरवाही के चलते वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया। जिस समय यह टक्कर हुई, ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से चालू थी। यदि पोल गिर जाता या तार टूट जाते, तो ट्रैक्टर में लदे गौवंश और आसपास मौजूद लोग करंट की चपेट में आ सकते थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय जागरूक नागरिकों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग और नगर निगम के उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही विभाग में हडक़ंप मच गया। मोहल्ले वासियों ने चालक की इस लापरवाही पर कड़ा रोष व्यक्त किया है और मांग की है कि रिहायशी इलाकों में इस तरह के भारी वाहनों के संचालन में विशेष सावधानी बरती जाए। ट्रैक्टर चालक की जरा सी चूक पूरे मोहल्ले के लिए घातक साबित हो सकती थी। पोल पर ट्रांसफार्मर लगा था और बिजली चालू थी। शुक्र है कि समय रहते स्थिति संभल गई।

अन्य सम्बंधित खबरे