It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूल बस, छह बच्चे घायल; ग्रामीणों ने बचाई जान
By Lokjeewan Daily - 07-04-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के पारोली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा सडक़ हादसा होते-होते रह गया, जहां एक निजी स्कूल की बेकाबू बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा उतरी। इस हृदय विदारक घटना में बस में सवार आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि बस के खाई में गिरने के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुँच गए, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, यह घटना पारोली थाना क्षेत्र के बिलावा ग्राम के पास की है। सेंट पॉल स्कूल, साकड़ा की बस रोजाना की तरह बच्चों को घर से लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस सीधे सडक़ किनारे गहरी खाई में उतर गई। बस के पलटते ही मौके पर मासूमों की चीख-पुकार मच गई। धमाके और बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे और गांव के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए ब छह घायल बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तुरंत निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि बस को बाद में मशक्कत कर बाहर निकाला गया। वहीं, घटना के तुरंत बाद आरोपी बस चालक बच्चों को संकट में छोडक़र मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर और अस्पताल में जमा हो गए। पारोली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या बस की फिटनेस सही थी या हादसा चालक की तेज रफ्तार की वजह से हुआ। फिलहाल, प्रशासन और स्कूल प्रबंधन द्वारा घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

अन्य सम्बंधित खबरे