
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन अभियान जारी
- नमूने जांच के लिए अजमेर प्रयोगशाला भेजे
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान लगातार जारी है। विशेष रूप से गर्मी के मौसम को देखते हुए आइसकैंडी एवं कुल्फी जैसे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए नमूने लिए हैं। सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि शाहपुरा, बनेड़ा, मांडल चौराहा स्थित प्रतिष्ठानों से कुल्फी के सैंपल संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला अजमेर भेजा गया है, जहां उनकी गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक यादव के नेतृत्व में प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। शर्मा ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा और ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकेजिंग, निर्माण तिथि एवं समाप्ति तिथि की अवश्य
जांच करें। यदि किसी भी प्रकार की मिलावट की आशंका हो तो तुरंत विभाग को सूचित करें। शिकायत दर्ज कराने के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01482-232643 पर संपर्क किया जा सकता है।
सशक्त किसान-समृद्ध भारत’ के विजन को धरातल पर साकार करने के लिए प . . .
2026-04-23 17:51:56
बीकाजी ग्रुप के एमडी शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) का निधन: चेन्नई . . .
2026-04-23 17:49:49
राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत में होंगे कृषि प्रशिक्षण कार्यक . . .
2026-04-21 18:17:05
AI से बनाया था वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर . . .
2026-04-23 17:59:08
जयपुर में स्टूडेंट्स के लिए IPL टिकट की ब्रिकी शुरू . . .
2026-04-23 17:56:43
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 27 अप्रैल को टोंक में हाईट . . .
2026-04-21 18:20:28