
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- हीट वेव की आहट, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता
- ठंडे पेय व आइस्क्रीम की दुकानों पर पड़ रही भीड़
भीलवाड़ा लोकजीवन। अप्रेल माह के चौथे सप्ताह में ही शहर में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले आठ दिनों के तापमान पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया है। जिससे आमजन को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 16.0 डिग्री तक गिरा हुआ है। दिन और रात के तापमान में इस बड़े अंतर ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में इस तरह का उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। दिन में तेज गर्मी और रात में हल्की ठंडक के कारण सर्दी-जुकाम, डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। शहर में दोपहर के समय गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। आम दिनों में जहा
ं चहल-पहल रहती है, वहीं अब दोपहर 1 बजे के बाद सडक़ों पर आवाजाही कम हो रही है। लोग केवल जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं और जल्द ही घर लौटने की कोशिश करते हैं।
ठंडे पेय पदार्थों की मांग में भी इजाफा
गर्मी बढऩे के साथ ही ठंडे पेय पदार्थों की मांग में भी इजाफा हुआ है। लस्सी, शिकंजी, आइसक्रीम और जूस की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में कूलर, पंखे और एसी की बिक्री भी बढ़ गई है।
चिकित्सकों ने दी सर्तक रहने की सलाह
चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें, हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा शरीर में पानी की कमी न होने दें। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखना जरूरी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। ऐसे में हीट वेव जैसे हालात बनने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
जयपुर में वैश्विक बौद्धिक संपदा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम – . . .
2026-04-24 17:54:38
विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी . . .
2026-04-24 17:46:39
सशक्त किसान-समृद्ध भारत’ के विजन को धरातल पर साकार करने के लिए प . . .
2026-04-23 17:51:56
IAS अफसर आरती डोगरा के खिलाफ ACB जांच पर रोक . . .
2026-04-24 17:52:16
सहकार मार्ग पर स्थित विद्युत विनियामक भवन की चौथी मंज़िल पर आग . . .
2026-04-24 17:49:53
AI से बनाया था वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर . . .
2026-04-23 17:59:08