
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- पूरे जिले में रहा व्यापार ठप
- नियम सुधारने की है मांग
भीलवाड़ा लोकजीवन। खाद-बीज और उर्वरक व्यापार से जुड़ी कानूनी जटिलताओं और विभागीय विसंगतियों के खिलाफ आज भीलवाड़ा जिले का कृषि व्यापार पूरी तरह ठप नजर आ रहा है। राजस्थान एग्रीकल्चर इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के तमाम खाद-बीज विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रख कर विरोध दर्ज कराया है। दरअसल, यह हड़ताल महाराष्ट्र के संगठन द्वारा शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन और केंद्र व रा’य सरकार के कड़े नियमों के खिलाफ एक सांकेतिक बंद है। जिला अध्यक्ष शांतिलाल पालीवाल ने बताया कि उर्वरक और बीज व्यापार में लाइसेंसिंग प्रक्रिया और तकनीकी नियमों को इतना जटिल बना दिया गया है कि व्यापारियों के साथ-साथ किसानों को भी अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बंद का असर केवल शहर तक सीमित नहीं है। जिले की सभी तहसील इकाइयों में खाद-बीज के प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद हैं। संगठन के उपाध्यक्ष नरेंद्र काबरा और राजेंद्र भाटी ने बताया कि जिले के सभी डीलरों ने स्वे‘छा से इस आंदोलन को समर्थन दिया है। व्यापारियों की मांग है कि नियमों में व्यवहारिक बदलाव किए जाएं ताकि व्यापार सुगमता से चल सके। खेती-किसानी के इस महत्वपूर्ण समय में दुकानों के बंद होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। यदि सरकार इन मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लेती है, तो यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। फिलहाल, व्यापारियों की एकता ने प्रशासन और विभाग के पसीने छुड़ा दिए हैं।
राजस्थान भीषण लू की चपेट में, जैसलमेर तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस . . .
2026-04-28 17:35:36
गांव की तरक्की के ‘सारथी’ बने ग्राम विकास अधिकारी-मुख्यमंत्री . . .
2026-04-27 18:00:12
विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी निकली झूठी . . .
2026-04-27 17:55:16
वर्धमान स्तोत्र दीप अर्चना का भव्य आयोजन भक्ति,संगीत एवं श्रद्धा . . .
2026-04-28 17:41:18
राज्यपाल की केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट . . .
2026-04-28 17:39:49
प्रदेशभर के RGHS दवा विक्रेताओं का जयपुर में प्रदर्शन . . .
2026-04-27 18:11:58