
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। वस्त्र नगरी में जेठ की तपिश ने वैशाख में ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भीलवाड़ा शहर का पारा सोमवार को 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त नजर आया। सोमवार की दोपहर मानो तवे की तरह तपी, जिसने राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को झुलसा कर रख दिया। आसमान से बरस रही आग और धोरों की तर्ज पर चल रही गर्म हवाओं (लू) ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। शहर के मुख्य बाजारों—गोल प्याऊ चौराहा, सूचना केंद्र और सांगानेरी गेट पर दोपहर 12 बजे के बाद सन्नाटा पसरने लगा। सूरज के तीखे तेवरों के कारण सडक़कों पर केवल वही लोग नजर आए, जिन्हें बेहद जरूरी काम था। चेहरे को स्कार्फ और हेलमेट से ढंकने के बावजूद लू के थपेड़ों से राहत नहीं मिली। शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है, जहां लोग गन्ने के रस, छाछ और शिकंजी के जरिए खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश कर रहे हैं।
कलेक्टर के आदेश: नौनिहालों को राहत
भीषण गर्मी और ब‘चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाई है। रविवार को जारी विशेष आदेश के बाद सोमवार से जिले के समस्त राजकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। अब छोटे ब‘चों के लिए स्कूल का समय सुबह 7.&0 से 11.&0 बजे तक रहेगा। इस निर्णय से अभिभावकों ने बड़ी राहत महसूस की है। अभिभावकों का कहना है कि दोपहर 12 बजे के बाद लू का असर चरम पर होता है, ऐसे में ब‘चों को घर लाने में काफी परेशानी होती थी। कलेक्टर के इस सुरक्षा कवच ने ब‘चों को हीटस्ट्रोक के खतरे से बचा लिया है।
अस्पतालों में बड़ी मरीजों की तादाद
गर्मी का असर केवल सडक़ों पर ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। महात्मा गांधी अस्पताल सहित निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त, तेज बुखार और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में 20 से &0 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि तेज धूप में निकलने से बचें और ’यादा से ’यादा तरल पदार्थों का सेवन करें। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो-तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होने के कारण तापमान में अभी और उछाल आ सकता है। भीलवाड़ा वासियों के लिए अब केवल सुबह और शाम का वक्त ही राहत भरा रह गया है, क्योंकि रातें भी अब धीरे-धीरे गर्म होने लगी हैं।
राजस्थान भीषण लू की चपेट में, जैसलमेर तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस . . .
2026-04-28 17:35:36
गांव की तरक्की के ‘सारथी’ बने ग्राम विकास अधिकारी-मुख्यमंत्री . . .
2026-04-27 18:00:12
विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी निकली झूठी . . .
2026-04-27 17:55:16
वर्धमान स्तोत्र दीप अर्चना का भव्य आयोजन भक्ति,संगीत एवं श्रद्धा . . .
2026-04-28 17:41:18
राज्यपाल की केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट . . .
2026-04-28 17:39:49
प्रदेशभर के RGHS दवा विक्रेताओं का जयपुर में प्रदर्शन . . .
2026-04-27 18:11:58