It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में देर रात भीषण आग, 11 मरीजों को किया शिफ्ट
By Lokjeewan Daily - 27-04-2026

 - शॉर्ट सर्किट से भडक़ी आग, दमकल ने घंटों में पाया काबू
- धुएं से अस्पताल में मचा हडक़ंप, मरीजों को सुरक्षित निकाला
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के तिलकनगर स्थित सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में रविवार देर रात अचानक आग लगने से हडक़ंप मच गया। घटना उस समय हुई जब अस्पताल के पीछे निर्माणाधीन बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट से आग भडक़ उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे अस्पताल परिसर में काला धुआं भर गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ् दुष्यंत शर्मा ने बताया कि घटना के समय अस्पताल में अधिकांश मरीज और उनके तीमारदार सो रहे थे। अचानक धुएं के गुबार के कारण मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वार्डों व गलियारों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। गनीमत रही कि समय रहते स्टाफ और स्थानीय लोगों की मदद से हालात को संभालने की कोशिश शुरू कर दी गई। इसी दौरान एक रेस्टोरेंट संचालक ने साहस दिखाते हुए कांच तोडक़र धुएं को बाहर निकालने का प्रयास किया, जिससे वह खुद भी घायल हो गया। उसकी तत्परता से अंदर फंसे लोगों को राहत मिली और स्थिति ’यादा बिगडऩे से बच गई। सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल गाडय़िां मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने पुलिस व अस्पताल स्टाफ के सहयोग से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार लंबे प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन अस्पताल को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला
आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत प्राथमिकता के आधार पर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया। वार्ड में भर्ती 11 मरीजों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए पास ही स्थित केशव पोरवाल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। शिफ्टिंग के दौरान गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन सपोर्ट और पोर्टेबल वेंटिलेटर का उपयोग किया गया, जिससे उनकी हालत स्थिर बनी रही।
सभी मरीजों की जांच, 10 घंटे बाद वापसी

केशव पोरवाल हॉस्पिटल में सभी मरीजों की जांच और निगरानी की गई। करीब 10 घंटे बाद हालात सामान्य होने पर सभी मरीजों को वापस सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में लाया गया। ाटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है। गनीमत रही कि समय रहते राहत कार्य शुरू हो गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

अन्य सम्बंधित खबरे