It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

प्रशासनिक फेरबदल: धर्मेंद्र सिंह बने चित्तौडग़ढ़ के नए एसपी, सागर संभालेंगे भीलवाड़ा पुलिस की कमान
By Lokjeewan Daily - 20-05-2026

- राज्य सरकार ने देर रात जारी की आईपीएस तबादला सूची
- एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर पर भी बड़े बदलाव
भीलवाड़ा लोकजीवन।  राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा  के 17 वरिष्ठ अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इस फेरबदल में भीलवाड़ा के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव का तबादला अब चित्तौडग़ढ़ एसपी के पद पर कर दिया गया है। वहीं, उनके स्थान पर दौसा एसपी श्री सागर को भीलवाड़ा का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है।
कार्मिक विभाग द्वारा जनहित में जारी आदेशों के अनुसार, इन अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस नई सूची में एसपी स्तर के अलावा अतिरिक्त महानिदेशक, महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में भी बदलाव किया गया है।
डॉ. हवा सिंह घुमारिया को अतिरिक्त कार्यभार
आदेश के तहत कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर में तैनात अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. हवा सिंह घुमारिया (1997 बैच) अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जयपुर स्थित सिविल राइट्स एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के अतिरिक्त महानिदेशक पद का कार्यभार भी आगामी आदेशों तक संभालेंगे। राज्यपाल की आज्ञा से यह आधिकारिक आदेश संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी किया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिलों में कानून व्यवस्था और सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक मजबूती मिलेगी।

अन्य सम्बंधित खबरे