
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर में मानवता और ईमानदारी की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। अस्पताल में भर्ती अपनी बहू की देखभाल करने आई एक बुजुर्ग महिला का रुपयों से भरा पर्स परिसर में ही कहीं गिर गया था, जिसे अस्पताल में तैनात सतर्क होमगार्ड कर्मियों ने पूरी ईमानदारी के साथ बुजुर्ग महिला के परिवार को सुरक्षित सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, मारुति नगर निवासी कैलाश ओड की माताजी अपनी बहू का रखरखाव (देखभाल) करने के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय आई थीं। इसी दौरान जल्दबाजी या अनजाने में उनका पर्स अस्पताल परिसर में ही कहीं गिर गया। उस पर्स में 10,000 रुपये की नकदी और छोटे- मोटे जेवरात थे। अस्पताल परिसर में गश्त और व्यवस्था संभाल रहे होमगार्ड कर्मी बालमुकुंद त्रिपाठी और पारसमल सोनी को यह लावारिस पर्स मिला। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना महात्मा गांधी चिकित्सालय पुलिस चौकी को दी। दोनों जवानों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स को खोला नहीं और सीधे पुलिस को सौंप दिया ताकि उसके असली मालिक की तलाश की जा सके। चिकित्सालय पुलिस चौकी के प्रभारी कृष्ण गोपाल की मौजूदगी में पुलिस और होमगार्ड जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पर्स के मालिक का पता लगाया। इसके बाद बुजुर्ग महिला के पुत्र कैलाश ओड (निवासी मारुति नगर) को चौकी पर बुलाया गया। सभी सामान और 10,000 रुपये नकदी का मिलान करने के बाद, प्रभारी कृष्ण गोपाल के सामने होमगार्ड जवानों ने वह पर्स कैलाश ओड को सौंप दिया। अपना खोया हुआ पर्स और गाढ़ी कमाई के पैसे सुरक्षित पाकर कैलाश ओड और उनके परिवार ने राहत की सांस ली। पीडि़त परिवार ने होमगार्ड कर्मी बालमुकुंद त्रिपाठी, पारसमल सोनी और पुलिस चौकी प्रभारी कृष्ण गोपाल का सहृदय आभार व्यक्त किया। अस्पताल परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने भी दोनों होमगार्ड जवानों की इस ईमानदारी की जमकर सराहना की।
राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था : अशोक गहलोत . . .
2026-05-21 14:17:45
पुलिस ने विधायक को धक्के मारे, खाचरियावास सड़क पर बैठे . . .
2026-05-21 14:15:53
वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13.46 करोड़ रुपये की जीएसटी . . .
2026-05-20 15:14:24
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को बांटी मेलोडी टॉफी . . .
2026-05-21 14:13:20
जयपुर में जून के पहले हफ्ते से चलेगी भारतटैक्सी . . .
2026-05-21 14:11:15
राज्यपाल बागडे की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात . . .
2026-05-20 14:07:37