
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- पीडि़त ने आयोग के समक्ष न्याय की गुहार लगा की सुरक्षा की मांग
- एसपी के निर्देश पर आसींद थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा
भीलवाड़ा लोकजीवन। नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर एक युवक का अपहरण कर उसे निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने और वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला अब राज्य मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। पीड़ित युवक ने जयपुर स्थित मानवाधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष महोदय के समक्ष पेश होकर अपनी आपबीती सुनाई है और रसूखदार आरोपियों के खिलाफ त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस की ढीली कार्रवाई से असंतुष्ट और लगातार मिल रही धमकियों के बाद पीड़ित ने आयोग का दरवाजा खटखटाया है। चित्तौडग़ढ़ जिले के कपासन क्षेत्र निवासी पीड़ित सीताराम तेली ने आयोग को सौंपे प्रार्थना पत्र में बताया कि पिछले साल आरोपियों ने साजिश के तहत उसे जयपुर से अगवा किया था। इसके बाद उसे भीलवाड़ा जिले के आसींद के जंगलों में ले जाया गया। वहां मुकेश तेली, सुरेश तेली, ईश्वर तेली और कैलाश तेली सहित अन्य लोगों ने उसे नग्न कर लाठी-डंडों से लहूलुहान कर दिया। क्रूरता की हद पार करते हुए आरोपियों ने मारपीट के दौरान समाज के 3-4 पंचों को वीडियो कॉल कर लाइव प्रताडऩा दिखाई। पंचों ने शह देते हुए कहा कि यह नशा प्रथा के खिलाफ बहुत बोलता है, इसे मारो। इसके बाद आरोपियों ने पीडि़त का मोबाइल छीनकर उसके 7-8 सोशल मीडिया ग्रुप्स पर अवैध कब्जा कर लिया और 14 अप्रैल 2026 को उसका नग्न वीडियो समाज में वायरल कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
राजनीतिक रसूख का खेल, पीडि़त परिवार दहशत में
पीडि़त के अनुसार, भीलवाड़ा एसपी के दखल के बाद आसींद थाने में मामला तो दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस ने केवल एक आरोपी सुरेश तेली को पकड़ा है। मुख्य आरोपी कैलाश और ईश्वर तेली अपने राजनीतिक रसूख और पैसे के बल पर खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपी अब पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे पीड़ित का घर से बाहर निकलना और ई-रिक्शा चलाकर आजीविका कमाना भी दूभर हो गया है। पीड़ित ने आयोग से मामले में दखल देकर सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था : अशोक गहलोत . . .
2026-05-21 14:17:45
पुलिस ने विधायक को धक्के मारे, खाचरियावास सड़क पर बैठे . . .
2026-05-21 14:15:53
वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13.46 करोड़ रुपये की जीएसटी . . .
2026-05-20 15:14:24
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को बांटी मेलोडी टॉफी . . .
2026-05-21 14:13:20
जयपुर में जून के पहले हफ्ते से चलेगी भारतटैक्सी . . .
2026-05-21 14:11:15
राज्यपाल बागडे की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात . . .
2026-05-20 14:07:37