It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बलिदान दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि
By Lokjeewan Daily - 21-05-2026

 - शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
भीलवाड़ा लोकजीवन।  जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा गुरूवार को भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर के वरिष्ठ नेता गोरी शंकर दायमा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की नई सोच दी तथा युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी का योगदान देश कभी नहीं भूल सकता।  दायमा ने बताया कि कार्यक्रम में अनिल राठी,मेवाराम खोईवाल,शिवराज सुराणा,कश्मीर मोहम्मद शेख,जिशान शेख,पार्षद प्रकाश चंद्र ओझा,आदित्य यादव,भगत प्रजापत,धीरज पारीक,दुर्गेश पानेरी,उमेश ,राजकमार माली,कमल कुमार प्रजापत,हराकचंद कोठारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

अन्य सम्बंधित खबरे