It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मांडल चौराहे पर ट्रेलर की चपेट में आने से बुजुर्ग बाइक सवार गंभीर घायल
By Lokjeewan Daily - 23-05-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। मांडल चौराहे पर शनिवार को  एक बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वे बाल-बाल मौत के मुंह से बचकर निकले। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग का एक पैर पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समेलिया निवासी बालू खारोल (70) पुत्र छितर खारोल अपनी बाइक पर सवार होकर मांडल से भीलवाड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मांडल चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा तुरंत मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के पायलट प्रभु प्रजापत और मेल नर्स गिरिराज पायक ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत उप जिला चिकित्सालय मांडल पहुंचाया। उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक जांच के बाद बुजुर्ग की हालत बेहद चिंताजनक होने और पैर में गंभीर फ्रैक्चर के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भीलवाड़ा जिला अस्पताल (महात्मा गांधी चिकित्सालय) रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य सम्बंधित खबरे