It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

108 एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी: एंबुलेंस कर्मियों ने सुरक्षित प्रसव करा जच्चा-बच्चा को दिया नवजीवन
By Lokjeewan Daily - 23-05-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के करेड़ा क्षेत्र में शनिवार सुबह 108 एम्बुलेंस स्टाफ की सजगता से एक प्रसूता का चलती राह में सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद मां और नवजात बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह नारायणी देवी भील नामक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करेड़ा लाया गया था। यहाँ डॉ. दिनेश बुनकर, डॉ. अतिशय जैन और नर्सिंग ऑफिसर ओम प्रकाश तिवारी ने मरीज का तुरंत परीक्षण किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे तत्काल महात्मा गांधी हॉस्पिटल भीलवाड़ा के लिए रेफर कर दिया गया।

प्रसूता को लेकर एम्बुलेंस भीलवाड़ा के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में अचानक महिला की प्रसव पीड़ा बेहद बढ़ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 108 एम्बुलेंस के पायलट शुभम सुखवाल ने गाड़ी को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा किया। इसके बाद एम्बुलेंस में तैनात प्रशिक्षित नर्सिंग ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित प्रसव संपन्न कराया, जिससे एक स्वस्थ बच्ची का जन्म हुआ।

सफल प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित रूप से उप जिला अस्पताल (SDH) मांडल में भर्ती कराया गया है, जहाँ दोनों की स्थिति सामान्य है। सुरक्षित प्रसव होने पर मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली और चिकित्सा विभाग की इस महत्वपूर्ण 108 एम्बुलेंस सेवा सहित राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया।

 

अन्य सम्बंधित खबरे