
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- आर्थिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की हो निष्पक्ष जांच
- कलक्टर-एसपी को दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
भीलवाड़ा लोकजीवन। देश भर में पदविहार कर रहे जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर सकल जैन समाज में इन दिनों गहरा आक्रोश और चिंता व्याप्त है। हाल ही में विहार कर रही पूज्य आर्थिका माताजी के साथ घटित हुई अत्यंत दुखद दुर्घटना और उनके असामयिक निधन को लेकर भीलवाड़ा के जैन समाज ने गहरा दुख प्रकट किया है। इस संबंध में समस्त जैन समाज, भीलवाड़ा की ओर से काली पट्टी बांधकर मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार के नाम एक ज्ञापन कलक्टर व एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया। ज्ञापन में इस घटना को महज एक सडक़ दुर्घटना मानने से साफ इनकार किया गया है। समाज का आरोप है कि उपलब्ध तथ्यों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिपों के आधार पर यह एक सुनियोजित षड्यंत्र प्रतीत होता है, जिसका उद्देश्य जैन साधु-साध्वियों को मौत के घाट उतारना है। इस घटना से पूरे जैन समाज में गहरी आशंका, रोष और चिंता का वातावरण निर्मित हो गया है।
संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करे सरकार
जैन समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि जैन साधु-संत पूर्णत: निहत्थे, अहिंसक और पैदल विहार करने वाले तपस्वी होते हैं। वे किसी भी प्रकार की सुरक्षा या वीआईपी सुविधाओं का उपयोग नहीं करते और समाज में केवल शांति, संयम व अहिंसा का संदेश प्रसारित करते हैं। ऐसे संतों के साथ लगातार बढ़ रही दुर्घटनाएं और हमले संपूर्ण समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक विषय हैं। समाज ने ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच, जांच के लिए तुरंत विशेष जांच दलअथवा न्यायिक जांच का गठन, घटना स्थल और उसके आस-पास के सभीफुटेज, वीडियो एवं डिजिटल साक्ष्यों को तुरंत सुरक्षित करने, जांच में सुनियोजित कृत्य अथवा षड्यंत्र के तथ्य मिलते हैं, तो दोषियों पर कठोरतम धाराओं में कानूनी कार्रवाई, विहारत साधु-संतों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था, राज्य में तुरंत संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने, संतों के विहार मार्गों पर प्रशासनिक समन्वय स्थापित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस सहयोग, ट्रैफिक नियंत्रण और चेतावनी संकेतक लगान, हाईवे और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी सुनिश्चित करने की मांग की गई।
केंद्र व राज्य स्तर पर बने राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति
जैन समाज ने इस मुद्दे पर दीर्घकालिक समाधान की मांग करते हुए भारत सरकार और राज्य सरकार से राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने की अपील की है। इसके तहत पैदल विहार करने वाले संतों के लिए एक राष्ट्रीय गाइडलाइन और सुरक्षा तय की जानी चाहिए। इसके अलावा, संवेदनशील मार्गों के लिए विशेष कानूनी प्रावधान निर्मित किए जाएं। समाज की मांग है कि साधु-संत अपनी आत्मरक्षा के लिए कोई साधन या वाहन नहीं रखते, इसलिए उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों को विशेष संवेदनशील श्रेणी में रखकर त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए।
स्थानीय स्तर पर संत सुरक्षा समन्वय सेल की हो स्थापना
स्थानीय स्तर पर संत सुरक्षा समन्वय सेल की स्थापना का सुझाव ज्ञापन में दिया गया। जैन समाज का कहना है कि वे सदैव शांति, अहिंसा, कानून और संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य किसी प्रकार का तनाव पैदा करना नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना और तपस्वी संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। समाज ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस संवेदनशील विषय की गंभीरता को समझते हुए त्वरित और प्रभावी कदम उठाएगा। सकल दिंगबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में जसराज चोरडिय़ा, जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा संस्था, वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, राजेन्द्र चीपड़, जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ, विनोद बंब, मंजू पोखरना, पुष्पा गोखरू, सुनीता पाटनी, भूमिका जैन, नरेश गोधा, लोकेश अजमेरा, जंबू भैंसा, प्रकाश गंगवाल मौजूद रहे।
सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ . . .
2026-05-25 13:33:01
वंदे गंगा अभियान को जन आंदोलन के रूप में चलाएं -मुख्य सचिव . . .
2026-05-23 18:22:34
जयपुर आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो:आमेर महल में होगा . . .
2026-05-23 18:16:10
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को जयपुर आएंगे . . .
2026-05-25 13:30:51
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जल संकट को लेकर जल भवन का घेरा . . .
2026-05-25 13:29:13
मिसेज राजस्थान बनीं उमा मीना और श्वेता कंसाना . . .
2026-05-25 13:26:04