It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

गुर्जर महासभा का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह शुरू, समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर
By Lokjeewan Daily - 26-05-2026


- गणपति और देवनारायण की आरती के साथ हुआ आगाज

- विभिन्न राज्यों से जुटे जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी

भीलवाड़ा लोकजीवन। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा राजस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को टाउन हॉल (नगर निगम) में संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आगाज हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणपति और आराध्य देव भगवान देवनारायण की महाआरती और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान पूरा परिसर जय देव दरबार के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
समारोह की अध्यक्षता महासभा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रामप्रसाद धाभाई कर रहे हैं, जबकि भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष राधेश्याम भड़ाना के नेतृत्व में स्थानीय टीम व्यवस्थाओं को संभाल रही है।

समाज की एकता और शिक्षा पर मुख्य फोकस

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुर्जर समाज में वैचारिक एकता स्थापित करना, युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, संगठनात्मक रूप से समाज को सशक्त बनाना तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना है। कार्यक्रम में राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् और बड़ी संख्या में युवाओ ने शिरकत की।

वरिष्ठ नेताओं और अतिथियों ने की शिरकत

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात सरकार के पूर्व गृहमंत्री गोरधन भाई झडफिया तथा पूर्व विधायक गोपीचंद गुर्जर मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक उदयलाल भड़ाना, जगदीश भाई पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कामिनी गुर्जर, मुख्य वक्ता बच्चू सिंह बैंसला, रामस्नेही संप्रदाय शाहपुरा के संत निर्मल राम मंच पर आसीन रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे