
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले में गुरुवार को ईद-उल-अजहा बकरीद का त्योहार पूरे धार्मिक हर्षोल्लास, अकीदत और अनुशासित माहौल में मनाया गया। सुबह से ही शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में समाजजनों ने बारगाहे-इलाही में सिर झुकाकर नमाज अदा करते हुए मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे चारों ओर उत्सव और मोहब्बत का माहौल नजर आया। शहर की सांगानेरी गेट स्थित मुख्य ईदगाह में मुख्य नमाज अदा की गई, जहां शहर काजी मुफ्ती अशरफ जिलानी अजहरी ने हजारों की संख्या में मौजूद नमाजियों को नमाज अता करवाई। इसके अलावा स्टेशन मस्जिद में सुबह 08:00 बजे पेश इमाम इरफान साहब और गांधीनगर स्थित मक्का मस्जिद में सुबह 07.45 बजे पेश इमाम वारिस अली की सदारत में ईद की नमाज पढ़ी गई। नमाज के ठीक बाद मस्जिदों के इमामों द्वारा विशेष संबोधन पेश किया गया, जिसमें समाज में आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे को मजबूत करने का पुरजोर संदेश दिया गया। त्योहार को लेकर प्रशासन और धार्मिक नेतृत्व दोनों गंभीर नजर आए। शहर काजी मुफ्ती अशरफ जिलानी अजहरी द्वारा जारी की गई 11-सूत्रीय गाइडलाइन का समाज में व्यापक असर देखने को मिला। गाइडलाइन की पालना करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने खुले स्थानों पर कुर्बानी करने से पूरी तरह परहेज किया। साथ ही, सडक़ों पर गंदगी न फैले, इसके लिए साफ-सफाई और कचरे के सही निपटान का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे त्योहार की पवित्रता और दूसरों की भावनाओं का पूरा सम्मान हुआ। त्योहार के मद्देनजर जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और कानून व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। सभी प्रमुख नमाज स्थलों और संवेदनशील चौराहों पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने खुद मोर्चे पर रहकर पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी, जिसके चलते भीलवाड़ा में ईद का यह महान पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने की 1 जून से हड़ताल पर जाने की . . .
2026-05-27 12:43:32
पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर . . .
2026-05-27 12:32:44
उत्तर पश्चिम रेलवे का 52 जोड़ी ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों के 1 . . .
2026-05-26 18:19:39
पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन . . .
2026-05-27 12:40:35
राजमंदिर में 50 साल का सेलिब्रेशन: 5-फिल्में फ्री देखेंगे दर्शक . . .
2026-05-27 12:37:45
ई-मित्र रिटेलर आईडी के नाम पर साइबर ठगी, 9 गिरफ्तार . . .
2026-05-27 12:35:30