
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । काशीपुरी धाम स्थित श्री श्याम मंदिर में बीती रात आयोजित भव्य श्री श्याम संकीर्तन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। ज्येष्ठ माह की ग्यारस के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह की ग्यारस का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु एवं श्री श्याम प्रभु की आराधना करने से सुख-समृद्धि एवं पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी भाव के साथ श्रद्धालु बड़ी संख्या में बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे और भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसकी सुंदर प्रस्तुति रमेश अग्रवाल द्वारा दी गई। इसके पश्चात दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक श्याम बंधु ने अपनी मधुर वाणी से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने हारे के सहारे आजा, श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम,मेरे सांवरे सलोने, खाटू वाला श्याम हमारा जैसे एक से बढक़र एक भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिस पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और नाचते नजर आए। बाबा श्याम के दरबार में भक्ति की ऐसी रसधारा बही कि वातावरण पूरी तरह श्याममय हो गया। श्री श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश पौधार ने बताया कि समिति द्वारा समय-समय पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, ताकि समाज में धर्म, संस्कार एवं भक्ति का संदेश प्रसारित हो सके। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। संकीर्तन के पश्चात विधिवत महाआरती की गई। मंदिर के पुजारी रूपेंद्र शुक्ला एवं रवि पंडित द्वारा आरती सम्पन्न करवाई गई, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की आरती कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर सहित आसपास क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरे मंदिर परिसर में भक्तिरस का अद्भुत वातावरण बना रहा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्याम सेवा समिति के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। समिति के सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं, सजावट, प्रसाद वितरण एवं भक्तों की सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाई।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने की 1 जून से हड़ताल पर जाने की . . .
2026-05-27 12:43:32
पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर . . .
2026-05-27 12:32:44
उत्तर पश्चिम रेलवे का 52 जोड़ी ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों के 1 . . .
2026-05-26 18:19:39
पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन . . .
2026-05-27 12:40:35
राजमंदिर में 50 साल का सेलिब्रेशन: 5-फिल्में फ्री देखेंगे दर्शक . . .
2026-05-27 12:37:45
ई-मित्र रिटेलर आईडी के नाम पर साइबर ठगी, 9 गिरफ्तार . . .
2026-05-27 12:35:30