It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

एमजीएच की संवेदनशील इकाइयों में मोबाइल ले जाने पर रोक, अधीक्षक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल
By Lokjeewan Daily - 28-05-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। महात्मा गांधी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाइयों में अब तीमारदार मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की गंभीर स्थिति, उपचार के दौरान बढ़ती अव्यवस्था और स्टाफ को हो रही परेशानी को देखते हुए यह सख्त फैसला लिया है। अब आइसीयू, सीसीयू, सर्जिकल आइसीयू, कैंसर वार्ड, पीआइसीयू और एनआइसीयू जैसी संवेदनशील इकाइयों में मोबाइल ले जाने पर रोक रहेगी। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार गौड़ ने बताया कि मंगलवार देर रात किए गए रूटीन निरीक्षण के दौरान कई तीमारदार गंभीर मरीजों के पास बैठकर मोबाइल पर वीडियो देखते मिले। इससे न केवल मरीजों को परेशानी हो रही थी, बल्कि चिकित्सा स्टाफ के कार्य में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। स्थिति को गंभीर मानते हुए तत्काल मोबाइल प्रतिबंध लागू करने का निर्णय लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी बारीकी से जायजा लिया। वार्डों में एसी और कूलर की स्थिति, पानी की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति तथा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जांच की गई। कई जगह लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों को मौके पर ही फटकार लगाई गई। डॉ. गौड़ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में गैर जिम्मेदाराना रवैया सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अनुशासन और मरीजों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपातकालीन विभाग के निरीक्षण के दौरान भी अव्यवस्था सामने आई। यहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के अलावा अन्य बाहरी लोग बैठे मिले, जिस पर अधीक्षक ने नाराजगी जताई और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि इमरजेंसी क्षेत्र में अनावश्यक भीड़ नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश जैन भी मौजूद रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे