
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में लंबे समय से बनी नर्सिंग स्टाफ की कमी अब जल्द ही दूर होने जा रही है। चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी (राजमेस) की ओर से संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत अंतिम नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस भर्ती में भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज को बड़ी संख्या में पद आवंटित किए गए हैं, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। जारी आदेशों के अनुसार भीलवाड़ा को सर्वाधिक राहत नर्सिंग स्टाफ के रूप में मिली है। यहां 144 नर्स ग्रेड-द्वितीय के पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इसके अलावा 10 लैब टेक्निशियन, 2 मेडिकल सोशल वर्कर, 1 ऑडियोलॉजिस्ट और 1 फिजियोथेरेपिस्ट को भी नियुक्ति दी गई है। नए कार्मिकों के कार्यभार संभालने के बाद अस्पताल की ओपीडी, आइपीडी और विशेष रूप से आईसीयू सेवाओं में मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार मिल सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। प्रदेशभर में चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कुल 4702 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। इनमें रिकॉर्ड 4428 नर्स ग्रेड-द्वितीय शामिल हैं। इसके साथ ही 263 लैब टेक्निशियन, 7 ऑडियोलॉजिस्ट और 4 फिजियोथेरेपिस्ट को भी विभिन्न मेडिकल कॉलेजों एवं संबद्ध अस्पतालों में नियुक्ति दी गई है। यह नियुक्तियां प्रदेश के 6 डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन कॉलेजों तथा 22 राजमेस मेडिकल कॉलेजों में की जा रही हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इस भर्ती का सबसे अधिक फायदा उन जिलों को मिलेगा जहां नए मेडिकल कॉलेज शुरू हुए हैं और मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। भीलवाड़ा में 144 पदों के अलावा डूंगरपुर में 242, भरतपुर में 199, पाली और बाड़मेर में 194-194 तथा चूरू में 192 नर्स ग्रेड-द्वितीय के पद स्वीकृत किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार निश्चित मानदेय एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। वहीं निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति निरस्त कर प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों को अवसर दिया जाएगा।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने की 1 जून से हड़ताल पर जाने की . . .
2026-05-27 12:43:32
पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर . . .
2026-05-27 12:32:44
उत्तर पश्चिम रेलवे का 52 जोड़ी ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों के 1 . . .
2026-05-26 18:19:39
पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन . . .
2026-05-27 12:40:35
राजमंदिर में 50 साल का सेलिब्रेशन: 5-फिल्में फ्री देखेंगे दर्शक . . .
2026-05-27 12:37:45
ई-मित्र रिटेलर आईडी के नाम पर साइबर ठगी, 9 गिरफ्तार . . .
2026-05-27 12:35:30