
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। महात्मा गांधी जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार अपराह्नतउस समय अचानक अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई, जब परिसर में स्थित पार्क के बाहर बागरिया समाज के दो गुट किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर सरेआम हुई इस मारपीट और पत्थरबाजी से वहां मौजूद मरीजों, उनके परिजनों और राहगीरों में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जानकारी के अनुसार, ये लोग जिला अस्पताल में भर्ती अपने किसी परिचित की कुशलक्षेम पूछने और उससे मिलने के लिए आए थे। इसी दौरान अस्पताल के मुख्य पार्क के बाहर दोनों पक्षों का आमना-सामना हो गया और किसी पुरानी रंजिश या आपसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही मिनटों में खूनी संघर्ष में बदल गई। अस्पताल परिसर में हंगामे और सरेआम लाठियां चलने की सूचना मिलते ही भीमगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मुस्तैदी दिखाते हुए बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से त्वरित कार्रवाई करते हुए झगड़ा कर रहे पोटला (थाना गंगापुर) निवासी भीमा पिता गोवर्धन बागरिया और राजू पिता गोवर्धन बागरिया को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने की 1 जून से हड़ताल पर जाने की . . .
2026-05-27 12:43:32
पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर . . .
2026-05-27 12:32:44
उत्तर पश्चिम रेलवे का 52 जोड़ी ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों के 1 . . .
2026-05-26 18:19:39
पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन . . .
2026-05-27 12:40:35
राजमंदिर में 50 साल का सेलिब्रेशन: 5-फिल्में फ्री देखेंगे दर्शक . . .
2026-05-27 12:37:45
ई-मित्र रिटेलर आईडी के नाम पर साइबर ठगी, 9 गिरफ्तार . . .
2026-05-27 12:35:30