
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- सुबह काशीपुरी से निकलेगी विशाल निशान यात्रा
- बाबा श्याम का खजाना भी किया जाएगा वितरित
-पत्रकार वार्ता-
भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री श्याम मंदिर मंडल सेवा समिति की ओर से शास्त्री नगर सी सेक्टर स्थित श्री श्याम मंदिर का 29वां वार्षिक उत्सव शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को सुबह से लेकर देर रात तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी, जिसमें देश के प्रख्यात भजन गायक बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए मंदिर समिति के संस्थापक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं अध्यक्ष सुशील कंदोई ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत शनिवार सुबह 7:00 बजे बाबा श्याम के दुग्ध अभिषेक के साथ होगी। इसके बाद सुबह 8:00 बजे काशीपुरी श्याम मंदिर से भव्य निशान यात्रा रवाना होगी। यह निशान यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई सी सेक्टर स्थित श्याम मंदिर पहुंचेगी, जहां बाबा को निशान अर्पित किए जाएंगे।
शाम को 56 भोग और भव्य भजन संध्या
उत्सव के तहत शनिवार शाम 8 बजे से भव्य भजन संध्या एवं छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भक्तों को बाबा श्याम का खजाना भी वितरित किया जाएगा। सांस्कृतिक व भजन संध्या की शुरुआत मिताली मानसिंहका द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से होगी। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा, इंडियन आइडल के सेकंड विनर पन्ना गिल और राजू खंडेलवाल बाबा के भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे। भजनों की संगत के लिए विशेष रूप से नीमच से वाद्य यंत्र कलाकारों की टीम बुलाई गई है।
तीन शहरों के फूलों से महकेगा बाबा का दरबार
वार्षिक उत्सव के लिए बाबा श्याम के सिंहासन को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। बाबा के अलौकिक श्रृंगार के लिए कोलकाता, दिल्ली और बेंगलुरु से विशेष फूल मंगवाए गए हैं। इस भव्य आयोजन में सालासर धाम के मुख्य पुजारी रवि शंकर भाई भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
मेवाड़ का ऐतिहासिक केंद्र है यह मंदिर
प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने बताया कि शास्त्री नगर का यह श्याम मंदिर ऐतिहासिक महत्व रखता है। मेवाड़ क्षेत्र से खाटू श्याम जी के लिए पहली पदयात्रा इसी मंदिर से शुरू हुई थी। देश के लगभग सभी राष्ट्रीय स्तर के नामचीन भजन गायक इस मंदिर में अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। इसके साथ ही, मंदिर से विवेक बेनीवाल के नेतृत्व में पिछले 3 साल से लगातार खाटू श्याम जी के लिए पदयात्रा जा रही है।
युवा टीम संभाल रही है मोर्चा
मीडिया प्रभारी निलेश कांठेड ने बताया कि आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए मंदिर की युवा टीम पूरी ऊर्जा के साथ जुटी हुई है। समिति के नितिन हिम्मतरामका, श्याम चेचानी, केशव कंदोई, निखिल परवाल, पियूष सर्राफ, सौरभ बेसवाल, सुनील बियानी, पंडित मुरलीधर शर्मा और शशांक बिरला सहित कई कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं। समिति ने सभी श्याम भक्तों से इस भव्य उत्सव में शामिल होने की अपील की है।
मुख्य सचिव ने अभय कमांड सेंटर का लिया जायजा . . .
2026-05-28 17:52:19
राजस्थान हाईकोर्ट में आज से समर वैकेशन की शुरुआत ,अब हाईकोर्ट 29 . . .
2026-05-28 17:47:47
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने की 1 जून से हड़ताल पर जाने की . . .
2026-05-27 12:43:32
उड़ान योजना को तुरंत बहाल करे भाजपा सरकार- अशोक गहलोत . . .
2026-05-28 17:56:15
राज्यपाल बागडे ने कुलगुरु डॉ. देवस्वरूप को पद से हटाने के आदेश जा . . .
2026-05-28 17:54:38
पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन . . .
2026-05-27 12:40:35