
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- 6 महीने से पानी बंद, लेकिन हर महीने आ रहे हैं बिल
- नई लाइनें बिछीं, शिकायतें कीं, पर कोई सुनने वाला नहीं
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर में गहराते पेयजल संकट को लेकर अब आमजन का सब्र जवाब देने लगा है। पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित शिव किरण मार्केट के सामने शिवनगर कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार को जलदाय विभाग और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उग्र प्रदर्शन किया। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों ने 100 फीट रोड पर टेंपो और अन्य वाहन खड़े कर पूरी तरह चक्का जाम कर दिया। इस दौरान सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ्रदर्शन के दौरान महिलाओं का गुस्सा भी खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में महिलाएं मटके लेकर सडक़ पर उतरीं और जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मटके फोडक़र विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कॉलोनी में पिछले कई महीनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए महंगे दामों पर निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि घरों के नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं आ रही, लेकिन विभाग की ओर से हर महीने नियमित रूप से पानी के बिल जरूर भेजे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना पानी दिए बिल थमाना आमजन के साथ अन्याय है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि पिछले दो साल से क्षेत्र के लोग पानी की समस्या से परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामले को टालते रहे।
सडक़ें खोदकर छोड़ दीं, परेशानी और बढ़ी
स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में नई पाइपलाइन डालने और चेक वॉल लगाने के नाम पर जगह-जगह सडक़ें खोद दी गईं, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। इससे एक ओर पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है, वहीं टूटी सडक़ों और गड्ढों से लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। बरसात से पहले सडक़ें बदहाल होने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार स्थानीय पार्षद, विधायक अशोक कोठारी और राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर शिकायतें दर्ज करवाई जा चुकी हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों का आरोप है कि अधिकारी शिकायतों पर कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बने हुए हैं।
आधे घंटे जाम रख प्रशासन को दी चेतावनी
क्षेत्रवासियों ने प्रतीकात्मक रूप से करीब आधे घंटे तक रोड जाम रखा। बाद में समझाइश के बाद जाम खोला गया, लेकिन लोगों ने साफ चेतावनी दी कि यदि अगले 24 घंटों में पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी अनिश्चितकालीन चक्का जाम और बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि घरों तक नियमित पेयजल सप्लाई चाहिए। लोगों का कहना था कि भीषण गर्मी के बीच पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
मुख्य सचिव ने अभय कमांड सेंटर का लिया जायजा . . .
2026-05-28 17:52:19
राजस्थान हाईकोर्ट में आज से समर वैकेशन की शुरुआत ,अब हाईकोर्ट 29 . . .
2026-05-28 17:47:47
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने की 1 जून से हड़ताल पर जाने की . . .
2026-05-27 12:43:32
उड़ान योजना को तुरंत बहाल करे भाजपा सरकार- अशोक गहलोत . . .
2026-05-28 17:56:15
राज्यपाल बागडे ने कुलगुरु डॉ. देवस्वरूप को पद से हटाने के आदेश जा . . .
2026-05-28 17:54:38
पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन . . .
2026-05-27 12:40:35